Croma Sale: Amazon और Flipkart से पहले यहां खुल गया ऑफर्स का पिटारा, iPhone पर मची है जबरदस्त लूट!

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 07 May 2026 05:35 PM IST
सार

अगर आप नया MacBook या iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। Croma की Everything Apple Sale में कई प्रीमियम Apple डिवाइसेज पर भारी छूट मिल रही है। खास बात यह है कि नए MacBook Air M5 को काफी डिस्काउंटेड कीमत पर बेचा जा रहा है।

croma everything apple sale macbook air m5 iphone discount offers
16 मई तक चलेगी ये सेल - फोटो : Croma

    विस्तार

    Croma ने अपनी लोकप्रिय Everything Apple Sale के दूसरे फेज की घोषणा कर दी है। यह सेल 1 मई से 16 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान Apple के कई प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, MacBook, iPad, AirPods और Apple Watch पर आकर्षक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

    कंपनी का कहना है कि यह सेल खासतौर पर छात्रों, प्रोफेशनल्स, कंटेंट क्रिएटर्स और पुराने Apple यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है, जो अपने डिवाइस अपग्रेड करना चाहते हैं।

    MacBook Air M5 की कीमत में भारी कटौती

    इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का 13-इंच MacBook Air M5 है। यह लैपटॉप लॉन्च के समय 1,19,900 रुपये की कीमत पर आया था, लेकिन अब इसे काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

    स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए इसकी शुरुआती कीमत 1,07,910 रुपये रखी गई है। इसके अलावा ग्राहक पुराने डिवाइस एक्सचेंज करके कीमत को और कम कर सकते हैं।

    Croma के मुताबिक एक्सचेंज पर 15,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा। साथ ही 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। Tata Neu Coins के जरिए 8,291 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर MacBook Air M5 की प्रभावी कीमत घटकर 74,619 रुपये रह जाती है।

    MacBook Neo भी मिल रहा सस्ते में

    सेल में MacBook Neo (13-इंच) पर भी अच्छा ऑफर दिया जा रहा है। सभी लागू ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत 39,069 रुपये तक पहुंच जाती है, जो इसे बजट में Apple लैपटॉप खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है।

    iPhone 17 से लेकर iPhone 15 तक पर तगड़ी डील

    Croma की इस सेल में iPhone खरीदने वालों के लिए भी शानदार ऑफर्स मौजूद हैं। iPhone 17 (256GB) की प्रभावी शुरुआती कीमत 44,768 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी असल कीमत 82,900 रुपये है।

    इस कीमत में 23,500 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, डिस्काउंट कूपन और Tata Neu Coins के फायदे शामिल हैं।

    इसके अलावा iPhone 15 (128GB) को 36,891 रुपये और iPhone 16 (128GB) को 40,041 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    iPad, AirPods और Apple Watch पर भी छूट

    सिर्फ MacBook और iPhone ही नहीं, बल्कि Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPad (11th Gen) की शुरुआती कीमत 29,489 रुपये रखी गई है। वहीं iPad Air M4 को 55,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    ऑडियो डिवाइसेज की बात करें तो AirPods Pro 3 की शुरुआती कीमत 22,491 रुपये और AirPods 4 की कीमत 10,791 रुपये है। इसके अलावा Apple Watch SE 3 को 23,388 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है।

    EMI और कार्ड ऑफर्स का भी मिलेगा फायदा

    Croma इस सेल के दौरान EMI विकल्प, एक्सचेंज बोनस और HDFC Tata Neu कार्डधारकों के लिए अतिरिक्त बचत का फायदा भी दे रहा है। ऐसे में ग्राहक अपने बजट के हिसाब से प्रीमियम Apple डिवाइसेज को कम कीमत में खरीद सकते हैं।

    और पढ़ें...