कोरोना वायरस: ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में भारी इजाफा, विज्ञापनदाताओं की बल्ले-बल्ले

विस्तार
कोरोना वायरस के कारण दुनिया के करीब 150 देशों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कई देशों में लॉकडाउन (बंद) की स्थिति है तो अधिकतर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है। ऐसे में अधिकतर लोग घर से काम कर रहे हैं, जबकि जो लोग घर से काम नहीं कर सकते, वे छुट्टी पर हैं। लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम होने कारण वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और कनेक्टेड टीवी पर वीडियो के अलावा विज्ञापन देने वाली कंपनी Wurl Inc ने एक रिपोर्ट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के कारण लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। मार्च 2020 के पहले सप्ताह के मुकाबले दूसरे सप्ताह में ग्लोबली वीडियो स्ट्रीमिंग का टाइम स्पेंट 20 फीसदी अधिक रहा, जबकि ऑस्ट्रिया और स्पेन में यह आंकड़ा 40 फीसदी रहा।
वहीं 32 फीसदी के साथ जर्मनी तीसरे नंबर पर, कनाडा 17 फीसदी के साथ चौथे नंबर पर और फ्रांस 14 फीसदी इजाफे के साथ पांचवे नंबर पर है, हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यूजर्स सबसे ज्यादा वीडियो अमेजन प्राइम वीडियो पर देख रहे हैं या फिर नेटफ्लिक्स पर, हालांकि पिछले सप्ताह नेटफ्लिक्स के डाउनलोडिंग में स्पेन में 34 फीसदी और स्पेन में 57 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
कोरोना वायरस के कारण भले ही वीडियो स्ट्रीमिंग में इजाफा देखने को मिल रहा है लेकिन वीडियो और फिल्म प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद पड़ा है। भारत में कई फिल्मों की रिलीजिंग स्थगित की है तो कई फिल्मों का प्रोडक्शन रोका गया है। ऐसे में लोगों को नए प्रोग्राम देखने को बहुत ही कम मिलेंगे। कोरोना वायरस के कारण जहां पूरी दुनिया में आर्थिक संकट का खतरा है, वहीं वीडियो स्ट्रिमिंग सर्विस देने वाली कंपनियों को फायदा हो सकता है।
- Oppo Reno 3 के ग्लोबल वेरिएंट से उठा पर्दा, मिलेगा 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
- Kodak ने 4K LED TV टीवी सीरीज भारत में की लॉन्च, शुरुआती कीमत 23,999 रुपये
- Samsung Galaxy M21 6000mAh की बैटरी के साथ आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
- कोरोना वायरस: Microsoft ने बंद किए दुनियाभर के सभी स्टोर्स, 4 अप्रैल को खुलेंगे