Coronavirus: गूगल असिस्टेंट लोगों को बता रहा अच्छे से कैसे धोएं हाथ

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में लोग परेशान हैं। इटली की हालत सबसे दयनीय है। वहां हर रोज औसत 100 लोगों की मौत हो रही है। भारत में भी अभी तक 400 से ऊपर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसी बीच भारत के 75 शहरों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है जिसमें देश की राजधानी नई दिल्ली भी शामिल है। कोरोना को लेकर जागरूकता और सही जानकारी सबसे बड़ा हथियार है।
इसी कड़ी में गूगल ने अपने असिस्टेंट में एक फीचर जोड़ा है जो लोगों को सही तरीके से हाथ धोने का तरीका बता रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को 40 सेकेंड तक हाथ धोने की अपील की है। वहीं अब गूगल लोगों को हाथ धोने के तरीके बता रहा है।

गूगल के हाथ धोने के तरीके वाले फीचर इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन में होम बटन को थोड़ी देर दबाकर गूगल असिस्टेंट को ऑन करना होगा और इसके बाद हे गूगल, "हेल्फ मी वॉश माय हैंड्स" बोलना होगा। इसके बाद गूगल असिस्टेंट आपसे कहेगा कि मैं एक म्यूजिक प्ले कर रहा हूं। म्यूजिक बजने तक अपने हाथ को धोते रहें। यह म्यूजिक 40 सेकेंड का है।
बता दें कि गूगल ने हाल ही में एक वेबसाइट लॉन्च किया है जिसका यूआरएल https://www.google.com/covid19/ है। इस साइट पर कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण से लेकर रोकथाम के उपाय तक सुझाए गए हैं। इसके अलावा इस साइट पर आपको आंकड़े भी मिलेंगे कि दुनिया के किस देश में कितने लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और कितने लोगों की मौत हो चुकी है।