BSNL के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को मिलेगा 200 जीबी डाटा और 180 दिन की वैधता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 30 Oct 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
BSNL Rolled Out Rs 698 Prepaid Plan Launched Users Get 200 GB Data Know Offers
BSNL

    इस समय मार्केट में सभी दिग्गज कंपनियों के डाटा प्लान मौजूद हैं, जिनमें उपभोक्ताओं को कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिल रही हैं। इतना ही नहीं यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज पैक चुन सकते हैं। इस कड़ी में भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपना अब तक का सबसे शानदार प्रीपेड प्लान टेलीकॉम बाजार में उतारा है। कंपनी के उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज पैक में 200 जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन इस पैक को कुछ चुनिंदा सर्कल्स में उपलब्ध किया गया है।

    बीएसएनएल ने इस प्लान की 698 रुपये कीमत रखी है। यूजर्स को इस रिचार्ज पैक में सिर्फ 200 जीबी डाटा मिलेगा। वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी। वहीं, कंपनी के इस प्लान को यूजर्स 180 दिनों तक इस्तेमाल कर सकेंगे। यहां 180 दिनों का मतलब छह महीने है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस प्लान को खास इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। वहीं, ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी रिचार्ज करा सकेंगे। फिलहाल, यह रिचार्ज प्लान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में उपलब्ध है। सूत्रों की मानें तो कंपनी जल्द ही इस डाटा पैक को देश के अन्य राज्यों में पेश करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीएसएनएल ने इस प्लान को सीमित समय के लिए लॉन्च किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 698 रुपये वाले प्लान को 15 नवंबर को बंद कर देगी।

    बीएसएनएल ने दिल्ली और मुंबई के यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी है। इससे पहले इन दोनों राज्यों के यूजर्स को यह सेवा इसलिए नहीं मिलती थी, क्योंकि यहां एमटीएनएल ऑपरेटर करती थी।

    कंपनी ने 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले प्लान में बदलाव करते हुए यूजर्स को मुफ्त में कॉलिंग करने की सुविधा दी है। सूत्रों की मानें तो बीएसएनएल और एमटीएनएल के विलय के बाद यूजर्स को नए ऑफर्स मिलेंगे।

    बीएसएनएल ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए 187 रुपये के प्लान को टेलीकॉम मार्केट में उतारा है। ग्राहकों को इस रिचार्ज पैक में 250 मिनट और प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें