BSNL ने पेश किए तीन नए प्लान, रोज मिलेगा 5GB डाटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीन नए प्लान पेश किए हैं। हालांकि ये प्लान फिलहाल BSNL के कुछ ही सर्किल के लिए हैं। इन प्लान के तहत 5 जीबी डाटा रोज मिल रहा है। इन प्लान में 258 रुपये, 378 रुपये और 548 रुपये के प्लान शामिल हैं।
क्या हैं बीएसएनएल के 258 रुपये, 378 रुपये और 548 रुपये के प्लान?

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले आपको बता दें कि यह तीनों प्लान फिलहाल पंजाब और गुजरात सर्किल के लिए हैं। सबसे पहले 258 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 220 रुपये का टॉकटाइम, 110 मिनट बीएसएनएल के नेटवर्क पर कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। यह प्लान गुजरात के लिए 258 रुपये का है।
वहीं 378 रुपये वाले कॉम्बो पैक की बात करें तो इसमें रोज 4GB डाटा मिलेगा। साथ ही बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर 30 मिनट कॉलिंग 30 दिनों के लिए मिलेगी। डाटा प्लान की वैधता भी 30 दिनों की है। यह प्लान गुजरात के लिए 379 रुपये का है।
अब आखिरी 548 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 5GB डाटा 90 दिनों तक रोज मिलेगा, हालांकि इस प्लान में कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं है। गुजरात में इस प्लान के तहत 4 जीबी डाटा रोज मिलेगा।