BSNL ने 455 दिन बढ़ाई इस पुराने प्री-पेड प्लान की वैधता, आपको होंगे ये फायदे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 03 Oct 2019 07:47 PM IST
BSNL launches Festive Offer Extends Validity of Rs 1699 Prepaid Plan to 455 Days
बीएसएनएल - फोटो : PTI

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को फेस्टिवल का तोहफा देते हुए नया ऑफर पेश किया है। BSNL का यह ऑफर मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए है। BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए अपने एक प्लान की वैधता 455 दिनों तक बढ़ा दी है। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 1,699 रुपये है।

    ये भी पढ़ेंः भाजपा ने TikTok स्टार सोनाली फोगाट को दिया टिकट, इनके वीडियो के हैं लाखों दीवाने

    31 अक्टूबर तक रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 455 दिनों की वैधता मिलेगी। बता दें कि वास्तव में इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इस प्लान रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहक पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन भी इस्तेमाल कर सकेंगे और फ्री में अनलिमिटेड गाने बदल सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः बड़ी खबर : इस शहर BSNL की 4G सेवा शुरू, 3G सर्विस हुई बंद

    बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में अपने कई प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है जिनमें 106 रुपये और 107 रुपये जैसे प्लान शामिल हैं। इन दोनों प्लान में रोज एक जीबी डाटा मिलेगा। इन दोनों प्लान की वैधता 24 दिनों की है।

    गौरतलब है कि BSNL ने हाल ही में अपने उपभोक्ताओं को ज्यादा-से-ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए पुराने प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया है। इस अपग्रेडेशन में 349 रुपये से लेकर 1,699 रुपये वाले रिचार्ज पैक शामिल हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इन प्लान्स में अतिरिक्त 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं, इससे पहले बीएसएनएल यूजर्स को इन रिचार्ज पैक में 1 जीबी डाटा मिल रहा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें