BSNL ने अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ उतारे दो नए सस्ते प्लान

BSNL ने शुक्रवार को दो नए प्रीपेड टैरिफ प्लान की घोषणा की जिनमें 99 रुपये और 319 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन दोनों प्लान में अपनिलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही पर्सनलाइज्ड रिंगटोन भी मिलेगा। इन दोनों प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉलिंग फ्री की जा सकेगी तो आइए इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बीएसएनएल के 99 रुपये और 319 रुपये वाले प्लान के फायदे

सबसे पहले आपको बता दें कि इन दोनों प्लान्स के तहत मुंबई और दिल्ली के यूजर्स रोमिंग में फ्री कॉल नहीं कर पाएंगे। सबसे पहले 99 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैधता 26 दिनों की होगी और यह देशभर के सभी सर्किल के लिए है। अब 319 रुपये वाले पैक की बात करें तो इस प्लान की वैधता 90 दिनों की होगी।
बता दें कि इससे पहले BSNL ने हाल ही में 365 दिनों की वैधता वाला 999 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान के 181 दिनों सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, जबकि 365 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान के बार में यहां क्लिक करके विस्तार से पढ़ सकते हैं।