Bose हेडफोन के जरिए हो रही है आपकी जासूसी !

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Apr 2017 03:47 PM IST
Bose headphones accused for spying listeners
boss headphone

    जिस हेडफोन को यूजर्स मजे से खरीदते हैं और ज्यादा पैसे देकर भी खरीदते हैं, वही Bose का हेडफोन उनकी जासूसी कर रहा है। जी हां, सुनने आपको यह मजाक भी लग रहा होगा लेकिन यही सच है। इस संबंध में शिकागो की एक कोर्ट में बृोस के खिलाफ शिकायत भी की है।

    रिपोर्ट के मुताबित बोस एक ऐप के जरिए जासूसी कर रहा है। ये ऐप कोई आम नहीं बल्कि वही ऐप हैं जिनकी मदद से आपक अपने फोन में म्यूजिक सुनते हैं। यहां चौकानी वाली बात ये है कि कंपनी पर यूजर्स के डाटा चोरी करके बेचने का भी आरोप है।

    ये भी पढ़ें- लेनोवो ने भारत में लॉन्च किया टू-इन-वन लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

    शिकागो की फेडरल कोर्ट में Kyle Zak द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि बोस अपने 'बोस कनेक्ट' ऐप के जरिए जासूसी कर रहा है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स दोनों के लिए है। कंपनी पर आरोप है कि वह अपने कस्टमर की ई-मेल आईडी, नाम और हेडफोन के सीरियल नंबर को ट्रैक करती है और उन्हें Segment.io जैसी वेबसाइट को बेचती है। यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल मार्केट रिसर्च में होता है। हालांकि बोस के तरफ से इस पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

    ये भी पढ़ें- फेसबुक ला रहा है ऐसी टेक्नोलॉजी, आप सोचेंगे और हो जाएगा टाइप​

    इन हेडफोन के जरिए हो रही है जासूसी

    जिन हेडफोन के जरिए बोस पर जासूसी का आरोप लगा है उनमें QuietComfort 35, QuietControl 30, SoundLink Around-Ear, Wireless Headphones II, SoundLink Color II, SoundSport Wireless और SoundSport Pulse Wireless शामिल हैं।

    और पढ़ें...