Apple TV+ : 99 रुपये प्रति माह में देखें एक्सक्लूसिव वीडियोज, जानें खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 11 Sep 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Apple Tv Plus Video Streaming Service Launched At Rs 99 Roll Out From 1 November
Apple Tv Plus - फोटो : apple

    अमेरिका की दिग्गज कंपनी एपल (Apple) ने मंगलवार को आईफोन 11 सीरीज के आईफोन 11 (iPhone 11), आईफोन 11 प्रो (iPhone 11 Pro) और आईफोन प्रो मैक्स (iPhone Pro Max) को लॉन्च किया है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए कंपनी ने एपल टीवी प्लस (Apple TV+) को भी पेश किया है। आपको बता दें कि एपल टीवी प्लस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है और इसको 1 नवंबर से दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में शुरू किया जाएगा। ग्राहक इस सेवा को मात्र 99 रुपये में खरीद सकेंगे।

    ये भी पढ़ेंः Apple Arcade: 99 रुपये प्रति माह में मिलेगा अनलिमिटेड गेमिंग का मजा

    एपल दुनिया में टीवी प्लस सेवा को लोगों तक पहुंचाने के लिए पहले 7 दिनों के लिए मुफ्त में ट्रायल देगा, जिसके बाद सर्विस को जारी रखने के लिए प्रति माह 99 रुपये का भुगतान करना होगा। ग्राहक इस एपल टीवी प्लस के जरिए एक्सक्लूसिव कंटेंट देख सकेंगे। एपल की इस सब्सक्रिप्शन में फैमिली फीचर भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    Apple Tv Plus
    Apple Tv Plus - फोटो : apple

    एपल टीवी प्लस फैमिली फीचर

    एपल ने इस सर्विस में परिवार को ध्यान में रखकर फैमिली फीचर दिया है। इसके तहत एपल के ग्राहक परिवार के 6 सदस्यों के साथ इस सेवा का उपयोग कर कर सकेंगे। वहीं, इस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हर सप्ताह नई वीडियोज कंटेंट और शानदार टीवी सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म पर 40 से अधिक भाषाओं का सपोर्ट दिया जाएगा। एपल ने टीवी प्लस के लिए 43,040 करोड़ का निवेश किया है। एपल टीवी अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस तरह मिलेगा एपल टीवी का एक्सेस 

    Apple Tv Plus
    Apple Tv Plus - फोटो : apple

    एपल टीवी प्लस के लिए ग्राहकों को एपल टीवी एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ही एपल की इस सेवा का एक्सेस मिलेगा। ग्राहक वीडियो स्ट्रीमिंग का लुफ्त आईफोन से लेकर एपल मैक पर उठा सकेंगे। सूत्रों की माने तो कोई ग्राहक एपल के किसी भी प्रोडक्ट को खरीदते हैं, तो उन्हें एपल टीवी प्लस की सेवा एक वर्ष के लिए मुफ्त में दी जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें