Apple Event 2020: एपल वॉच सीरीज 6, Watch SE, आईपैड और iPad 4 हुए लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Sep 2020 11:38 PM IST
खास बातें

किफायती स्मार्टवॉच एपल वॉच एसई हुई लॉन्च

ब्लड ऑक्सीजन सपोर्ट सपोर्ट के साथ एपल वॉच सीरीज 6 लॉन्च

विज्ञापन
apple time flies event september 2020 launch live updates latest news in hindi
ipad - फोटो : amarujala

    लाइव अपडेट

    11:20 PM,15-Sep-2020

    iPad air 2020

    ipad air 2020
    ipad air 2020 - फोटो : amarujala

    iPad air 2020 हुई लॉन्च। इसमें 10.9 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दी है। इसमें साइड माउंटेड टच आईडी दी है। इसमें ए बायोनिक 14 प्रोसेसर दिया गया है जिसे कंपनी ने सबसे तेज प्रोसेसर बताया है। इस प्रोसेसर को 5 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसकी ग्राफिक्स की स्पीड पहले के मुकाबले 30 फीसदी फास्ट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें वाई-फाई 6 और एलटीई का सपोर्ट मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 599 डॉलर्स है।

    11:13 PM,15-Sep-2020

    iPad 4 हुआ लॉन्च

    iPad 4
    iPad 4 - फोटो : amarujala

    iPad 4 को एपल ने लॉन्च कर दिया है। iPad 4 8वीं जेनरेशन का आईपैड है। इसमें आप हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट देख सकेंगे। एंड्रॉयड टैब के मुकाबले 3 गुना फास्ट। फुल डे बैटरी लाइफ मिलेगी। मशीन लर्निंग के लिए इसमें न्यूरल लर्निंग दी गई है। एपल का दावा अब तक सबसे तेज आईपैड है iPad 4। इसमें एपल पेंसिल का भी सपोर्ट मिलेगा। iPad 4 में आईपैड ओएस 14 मिलेगा। इसमें 10.2 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 349 डॉलर्स है। इसकी बिक्री अमेरिका में 18 सितंबर से शुरू होगी।

    11:09 PM,15-Sep-2020

    एपल वन सर्विस हुई लॉन्च

    एपल ने नई सर्विस एपल वन को लॉन्च कर दिया है जो कि एक क्लाउड सर्विस है। एपल वन के तहत आप अपने डाटा को एपल के सिक्योर सर्वर पर स्टोर कर सकेंगे। एपल वन के तहत कंपनी की सभी पेड सर्विसेज जैसे एपल टीवी प्लस, एपल म्यूजिक की सवाएं ली जा सकेंगी।

    10:55 PM,15-Sep-2020

    apple watch se हुई लॉन्च

    apple watch se and 6
    apple watch se and 6 - फोटो : amarujala

    एपल वॉच एसई में मिलेंगे एपल वॉच सीरीज 6 के सभी फीचर्स। शुरुआती कीमत 279 डॉलर्स। ई-सिम का भी मिलेगा सपोर्ट। एपल वॉच एसई में भी मिलेगा फॉल डिटेक्शन का सपोर्ट। इसमें जीपीएस का भी सपोर्ट मिलेगा, हालांकि एसई वॉच में ईसीजी का फीचर नहीं मिलेगा। एपल वॉच के लिए खासतौर पर पेश हुई नई सर्विस एपल फिटनेसप्लस जिसकी मासिक मेंबरशिप 99 डॉलर्स है। वॉच से कंट्रोल कर सकेंगे म्यूजिक।

    10:42 PM,15-Sep-2020

    एपल वॉच सीरीज 6 हुई लॉन्च

    apple watch 6
    apple watch 6 - फोटो : amarujala

    VO2 Max फीचर के जरिए सटीकता से हेल्थ को मॉनिटर किया जा सकता है। नई वॉच में भी ईसीजी का सपोर्ट मिलेगा। तीन कलर वेरियंट में मिलेगी वॉच। पहली बार रेड कलर वेरियंट में आई एपल वॉच। एपल वॉच 6 से ब्लड ऑक्सीजन के बारे में महज 15 सेकेंड में पता लगाजा सकता है। कोरोना संक्रमण में वरदान साबित होगा ब्लड ऑक्सीजन सेंसर। सीरीज 5 के मुकाबले 15 फीसदी फास्ट होगी। कड़ी धूप में भी कर सकेंगे वॉच का इस्तेमाल। राउंड डायल के साथ आएगी वॉच। देखने में एपल वॉच सीरीज जैसी है ही एपल वॉच सीरीज 6। वॉच के लिए 6 रंगों के स्ट्रैप मिलेंगे। वॉच में मिमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा। शुरुआती कीमत 399 डॉलर्स.

    10:34 PM,15-Sep-2020

    एपल वॉच के बारे में बता रहे हैं टिम कुक

    apple event
    apple event - फोटो : amarujala

    एपल के सीईओ टिम कुक एपल वॉच के बारे में बता रहे हैं। कुक ने कहा कि आज का इवेंट आईपैड और एपल वॉच पर फोकस है। एपल वॉच के फीचर वेदर और न्यूज अपडेट फीचर के बारे में बता रहे हैं कुक। कुक ने कहा कि कई लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हो गई है एपल वॉच। सिंगापुर में कोरोना वॉरिअर्स को दी जा रही है एपल वॉच

    10:16 PM,15-Sep-2020

    एपल स्टोर डाउन

    apple store
    apple store - फोटो : apple store

    इवेंट शुरू होने से ठीक पहले एपल स्टोर ग्लोबली ठप पड़ गया है। एपल स्टोर पर जाने पर मैसेज मिल रहा है कि कुछ अपडेट किए जा रहे हैं, जल्द ही वापस आएंगे, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एपल के किसी इवेंट से पहले एपल स्टोर डाउन हुआ है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

    07:00 PM,15-Sep-2020

    Apple Event 2020: एपल वॉच सीरीज 6, Watch SE, आईपैड और iPad 4 हुए लॉन्च

    एपल का बहुप्रतिक्षित इवेंट Apple Time Flies का आज आयोजन हो रहा है। Apple Time Flies इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे हुई। एपल ने अपने इस इवेंट में एपल वॉच सीरीज 6 के साथ एपल वॉच एसई, आईपैड एयर, आईपैड प्रो जैसे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। एपल वॉच एसआई कंपनी की किफायती स्मार्टवॉच है जिसमें ई-सिम का भी सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें