Apple Store Online India News: 'नमस्ते' के साथ भारत में लॉन्च हुआ एपल का पहला ऑनलाइन स्टोर, जानें ऑफर्स

विस्तार
Apple Online Store India: भारत में बढ़ते ऑनलाइन शॉपिंग के क्रेज को देखते हुए एपल ने अपने ऑनलाइन स्टोर को भारत में लॉन्च आखिरकार लॉन्च कर दिया है। एपल के ऑनलाइन स्टोर का डोमेनhttps://www.apple.com/in/shopहै। अब आप एपल के प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट, अमेजन की बजाय सीधे तौर पर एपल के स्टोर से ही खरीद सकते हैं।
एपल के ऑनलाइन स्टोर पर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके भी नया आईफोन ले सकते हैं, हालांकि एक्सचेंज के लिए कुछ पुराने फोन को ही लिस्ट किया गया है। मसलन यदि आपके पास पुराना iPhone XS Max है तो इसकी एक्सचेंज वैल्यू 35,000 रुपये तक मिलेगी, वहीं यदि आपके पास OnePlus 7 है तो यह रकम 15,655 रुपये हो जाएगी। एपल स्टोर से खरीदे गए सभी प्रोडक्ट की डिलीवरी 72 घंटों के अंदर होगी।
एपल के इस स्टोर पर कंपनी के सभी प्रोडक्ट मिलेंगे। भारत में एपल के पहले ऑनलाइन स्टोर के बारे में कंपनी के सीईओ टिम कुक ने ट्वीट करके जानकारी दी थी। एपल के इस ऑनलाइन स्टोर से यूजर्स आईफोन, आईपैड, एपल वॉच, मैकबुक और एपल टीवी जैसे प्रोडक्ट खरीद सकेंगे।
कंपनी के मुताबिक इस ऑनलाइन स्टोर में यूजर्स को दुनियाभर में मौजूद एपल स्टोर का अनुभव मिलेगा। एपल के ऑनलाइन स्टोर से खरीदे गए प्रोडक्ट की डिलीवरी कॉन्टेक्टलेस होगी। इसके अलावा पेमेंट के लिए सभी तरह के विकल्प स्वीकार किए जाएंगे। इस स्टोर में छात्रों को खास ऑफर्स भी मिलेंगे।
एपल के ऑनलाइन स्टोर से आप कंपनी के प्रोडक्ट तो खरीद ही सकेंगे, साथ ही एपल के स्पेशलिस्ट आपको प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी भी देंगे। इसके अलावा भारतीय ग्राहकों को अब सीधे एपल की ओर से कस्टमर सपोर्ट और गाइडेंस मिलेगा। खास बात यह है कि भारतीय ग्राहकों को कस्टमर केयर की सुविधा अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी मिलेगी।
आप अपने किसी भी पुराने फोन एक्सचेंज करके एपल का नया आईफोन ले सकते हैं। स्टोर से खरीदे गए प्रोडक्ट के साथ आप AppleCare+ की भी सुविधा ले सकते हैं। एपलकेयरप्लस के जरिए किसी प्रोडक्ट की वारंटी दो सालों तक बढ़ाई जा सकती है।