Apple ने कई सारे एप्स के अपडेट किए जारी, बग की वजह से हो रही थी परेशानी

विस्तार
अगर आप आईफोन यूजर हैं और आपको कई सारे एप्स के अपडेट दोबारा मिले हैं, तो आप अकेले ऐसे यूजर नहीं हैं। एपल लगभग अपने सभी यूजर्स को कई सारे एप्स का अपडेट दोबारा भेज रहा है। वजह यह है कि कंपनी के प्लेटफॉर्म पर एक बग पाया गया है, जो iOS 13.5 सॉफ्टवेयर अपडेट के लॉन्च के समय से कई सारे एप्स को प्रभावित कर रहा था। इस बात की जानकारी Macrumours की एक रिपोर्ट से मिली है।
इसे भी पढ़ें: Motorola Edge+ स्मार्टफोन की आज है पहली सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एपल के प्लेटफॉर्म पर एक बग मौजूद है, जो मोबाइल एप्स को पूरी तरह से प्रभावित कर रहा है। साथ ही यूजर्स को मैसेज भी मिल रहा है, जिसमें लिखा है कि यह एप अब आपके साथ नहीं है। इसको यूजर्स फोन की सेटिंग > General > आईफोन स्टोरेज में जाकर अस्थाई रूप से सुधार सकते हैं। हालांकि, इस तरह का मैसेज फोन की सर्टिफिकेशन या फिर ऑथेंटिकेशन में आई दिक्कत की वजह से दिख सकता है। लेकिन अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि कंपनी के प्लेटफॉर्म पर बग है या नहीं।
इसे भी पढ़ें: आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप पर कर सकेंगे Messenger Room का इस्तेमाल, जानें पूरा तरीका
आपको बता दें कि हाल ही में हैकर्स की एक टीम ने आईफोन को हैक करने के लिए jailbreak नाम का टूल बनाया था। हालांकि, एपल ने आईफोन को हैक करने वाले जेलब्रेक टूल को ध्यान में रखकर यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए पहले ही से ही कई अपडेट जारी किए थे।
- आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप पर कर सकेंगे Messenger Room का इस्तेमाल, जानें पूरा तरीका
- BSNL के लैंडलाइन यूजर्स को अब 20 जून तक फ्री में मिलेगा इंटरनेट
- BSNL का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, 600 दिनों की वैधता के साथ मिलेगी असीमित कॉलिंग
- रिलायंस ने ई-कॉमर्स साइट JioMart की लॉन्च, हर जरूरी सामान पर मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंट