iPhone की बैटरी बदलवाने वाले ग्राहकों को Apple 3,900 रुपये कर रहा है वापस, ऐसे करें क्लेम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 24 May 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Apple refunding Rs 3,900 to iPhone Users Who Paid for Out of Warranty Battery Replacement
iPhone SE

    कुछ महीने पहले माफी मांगने और फिर कम कीमत पर आईफोन की बैटरी बदलने की घोषणा के बाद एप्पल ने अब ग्राहकों के पैसे लौटाने की घोषणा की है। एप्पल ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने स्लो हो रहे आईफोन की बैटरी को बदलवाने के लिए पैसे दिए हैं उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे।

    गौरतलब है कि 6 महीने पहले आईफोन स्लो होने पर विवादों के बाद Apple ने आईफोन स्लो करने के मामले पर माफी मांगी थी और बैटरी बदलने का प्रोग्राम शुरू किया था। उस समय बैटरी बैदलवाने के लिए ग्राहकों से करीब 3,900 रुपये लिए गए थे लेकिन अब इस पैसे को कंपनी वापस करेगी। फोन के अचानक से स्लो होने की दिक्कतें आईफोन 6 और इससे बाद के मॉडल्स में आई थीं।

    विज्ञापन

    3,900 रुपये रिफंड पाने के लिए क्या करें?

    जिन लोगों ने आईफोन की बैटरी रिप्लेस करवाई है कंपनी उन्हें 23 मई से ई-मेल भेज रही है और यह मेल 27 जुलाई तक मिलेंगे। वहीं अगर आपको ई-मेल नहीं मिलता है तो आप एप्पल के सर्विस सेंटर या स्टोर पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि जिन फोन की बैटरी में यह दिक्कत आई थी उनमें iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE, iPhone 7 और iPhone 7 Plus शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें