iPhone SE का नया वर्जन सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च

पिछले साल लॉन्च हुआ 4 इंच का फोन आईफोन SE एक बार फिर नए रूप में बाजार में दस्तक देने को तैयार है। नया आईफोन SE सबसे पहले भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की सपलाई कंपनी अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में शुरू कर देगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत नए आईफोन SE का सबसे पहला मार्केट होगा। इस फोन का विस्ट्रॉन ने मैन्युफैक्चर किया है। इस साल पहली तिमाही से इस फोन की शिपिंग भारत में शुरू हो जाएगी।
बता दें कि यह रिपोर्ट फोक्स ताइवान द्वारा जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन एसई का नया वर्जन भारत में लॉन्च करने के ऐप्पल भारत में अपना शेयर अगले पांच सालों में दोगुना करना चाहती है। बता दें कि ऐप्पल आईफोन SE को लॉन्चिंग के बाद से कोई अपग्रेड नहीं मिला है।
हालांकि कंपनी ने इस साल मार्च में फोन का ज्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए कर्नाटक सरकार से बात कर रही है। जिससे अगले पांच सालों में कंपनी अपनी प्रोडक्टिविटी दो से तीन गुना बढ़ा सके।