सैमसंग को एपल ने दिया एक बिलियन डॉलर का हर्जाना, यह है कारण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jul 2020 01:43 PM IST
Apple paid nearly 1 billion dollers penalty to Samsung
Apple Samsung - फोटो : Pradeep Pandey

    आईफोन की जितनी ज्यादा बिक्री होती है, सैमसंग को उतना ही फायदा होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि फोन की बिक्री एपल की हो रही है तो फायदा सैमसंग को कैसे हो रहा है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल, अपने आईफोन की डिस्प्ले सैमसंग से ही खरीदता है। ऐसे में आईफोन की बिक्री से सैमसंग की भी कमाई होती है।

    अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक एपल ने सैमसंग को हर्जाने के रूप में एक बिलियन डॉलर्स यानी करीब 7,527 करोड़ रुपये दिए हैं। दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि एपल ने यह जुर्माना आईफोन के लिए कम डिस्प्ले खरीदने के कारण दिया है। इसकी जानकारी डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट (DSCC) की रिपोर्ट से मिली है।

    एपल के आईफोन के लिए सैमसंग ओएलईडी डिस्प्ले की सप्लाई करती है। इस साल संक्रमण फैलने के कारण आईफोन की बिक्री प्रभावित हुई है जिस वजह से एपल ने कम डिस्प्ले खरीदी है और इसी कारण एपल को यह हर्जाना देना पड़ा है। दरअसल एपल और सैमसंग के बीच हर साल तय मात्रा में डिस्प्ले खरीदने को लेकर एक डील होती है और तय मात्रा में डिस्प्ले नहीं खरीदने पर जुर्माना देना पड़ता है।

    एपल ने पिछले साल भी इसी वजह से सैमसंग को मोटी रकम चुकाई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हर्जाने के बाद सैमसंग फायदे में आई गई है, जबकि कंपनी घाटे में चल रही थी। पिछले साल एपल ने डिस्प्ले ना खरीदने के लिए सैमसंग को 684 मिलियन डॉलर्स दिए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें