एपल ने लॉन्च किए नए मैक मिनी और मैक स्टूडियो, पहले से 4 गुना ज्यादा तेज; कीमत भी बढ़ी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 26 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

Apple:

एपल ने एआई के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए नए Mac mini और Mac Studio लॉन्च किए हैं। नए मॉडल ज्यादा तेज प्रोसेसर और बेहतर ग्राफिक्स के साथ आए हैं। Mac mini की शुरुआती कीमत बढ़ी है, जबकि Mac Studio अब प्रोफेशनल यूजर्स को ज्यादा एआई पावर देगा।

विज्ञापन
apple launches new mac mini mac studio m6 m5 ultra ai
एपल ने लॉन्च किए नए Mac mini और Mac Studio - फोटो : एपल

    विस्तार

    एपल ने एआई कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने डेस्कटॉप कंप्यूटर पोर्टफोलियो को अपडेट किया है। कंपनी ने नए Mac mini और Mac Studio पेश किए हैं। नए Mac mini को कंपनी अब नई M6 चिप के साथ पेश कर रही है, जबकि Mac Studio को M5 Max और नए M5 Ultra चिप के साथ उतारा गया है।

    नए मॉडल खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो अपने डिवाइस पर एआई मॉडल और एजेंट चलाना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, नए Mac mini में एआई परफॉर्मेंस पिछली पीढ़ी के मुकाबले कई गुना तेज हुई है।क्या है नए Mac mini की खासियत?

    विज्ञापन
    • नया Mac mini 899 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह पिछली पीढ़ी की तुलना में 100 डॉलर महंगा है। इसमें Apple की नई 2nm M6 चिप का विकल्प मिलता है।
    • कंपनी का दावा है कि M6 चिप वाला Mac mini पिछले M4 मॉडल की तुलना में चार गुना तक तेज AI परफॉर्मेंस दे सकता है। इसके अलावा ग्राफिक्स और स्टोरेज की स्पीड भी दोगुनी बताई गई है।
    • Mac mini का एक हाई-एंड वेरिएंट M5 Pro चिप के साथ आएगा। इसमें 18-कोर तक CPU और 20-कोर तक GPU दिया गया है। यह मॉडल खास तौर पर विजुअल इफेक्ट्स और दूसरे भारी प्रोफेशनल काम करने वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है।

    एआई एजेंट चलाने के लिए बन रहा लोकप्रिय विकल्प

    • एआई एजेंट्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच Mac mini की मांग में भी तेजी आई है। ऐसे टूल्स यूजर की ओर से कई काम खुद करने में सक्षम होते हैं और इन्हें स्थानीय स्तर पर चलाने के लिए अच्छी कंप्यूटिंग क्षमता की जरूरत होती है।
    • एपल के हार्डवेयर प्रमुख जॉनी स्रौजी ने कहा कि नया Mac mini घर के कंप्यूटर से लेकर प्रोफेशनल स्टूडियो और हमेशा सक्रिय एआई एजेंट डिवाइस तक कई तरह के काम कर सकता है।

    Mac Studio को भी मिला बड़ा अपग्रेड

    • एपल ने Mac Studio डेस्कटॉप लाइन को भी अपडेट किया है। नया Mac Studio M5 Max और M5 Ultra चिप के साथ उपलब्ध होगा। इसे मुख्य रूप से डेवलपर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।
    • कंपनी के अनुसार, नया Mac Studio बड़े एआई मॉडल को सीधे डिवाइस पर चलाने में सक्षम होगा। इसके अलावा कई सिस्टम की कंप्यूटिंग क्षमता को मिलाकर ज्यादा जटिल एआई काम भी किए जा सकते हैं।
    • Mac Studio के M5 Max मॉडल की शुरुआती कीमत 2,499 डॉलर रखी गई है। वहीं M5 Ultra मॉडल की कीमत 5,499 डॉलर से शुरू होगी। यह पिछली पीढ़ी की 1,999 डॉलर की शुरुआती कीमत से काफी ज्यादा है।
    • नए Mac mini और Mac Studio के जरिए एपल ने साफ संकेत दिया है कि एआई अब उसके डेस्कटॉप कंप्यूटिंग कारोबार की रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें