बिक्री में आई गिरावट के बाद भारत भरोसे एप्पल?

पिछले 13 साल में पहली बार एप्पल की बिक्री में गिरावट आई है। पिछले साल की तुलना में इस साल बिक्री में 8 अरब डॉलर (53.22 खरब रुपये से ज्यादा) की कमी आई है और इसके शेयर पिछले 12 महीने में 20 प्रतिशत तक गिर गए हैं।
तो अरबों डॉलर के इस व्यवसाय की अगली दिशा क्या होगी? बीबीसी ने विशेषज्ञों से बात की।बेन वुड (सीसीएस इनसाइट) को लगता है कि कंपनी वर्चुअल रियलिटी की ओर बढ सकती है।एप्पल के चीफ एग्जीक्यूटिव टिम कुक ने इसे भारी संभावनाओं वाला क्षेत्र बताया था। इसके साथ ही बहुचर्चित एप्पल कार पर भी ध्यान केंद्रित कर सकती है जो इस तकनीकी दिग्गज के लिए बडी संभावनाओं वाली परियोजना है।उन्हें यह भी लगता है कि एप्पल बडे भारतीय बाजार पर अधिक ध्यान दे सकता है।
वह कहते हैं, "हालांकि एप्पल के लिए भारत में अपनी पूरी कीमत पर आईफोन बेचना एक बडी चुनौती हो सकती है लेकिन इतनी बडी आबादी और उसके स्मार्टफोन लेने की संभावना को अनदेखा नहीं किया जा सकता।"इस नीति की नाकामी एप्पल को अमेजॉन और स्काइ की तरह कंटेंट मुहैया करवाने या प्रोवाइडर के क्षेत्र में जाने को प्रोत्साहित कर सकती है।इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंटल मैनेजमेंट एंड एसेसमेंट के प्रमुख नीति सलाहकार मार्टिन बैक्सटर को लगता है कि कार बनाने की तरफ कंपनी ने जो कदम बढाया है उसमें बहुत संभावनाएं हैं।
हालांकि यह कोई जरूरी नहीं कि वह अपने आप चलने वाली कार ही हो।वह कहते हैं, "आजकल खबरों में हवा की क्वालिटी को लेकर बहुत बात हो रही है। यह साफ है कि इलेक्ट्रिक वाहन उत्सर्जन घटा सकते हैं - बशर्ते हम ऐसे तरीकों से बिजली पैदा कर सकें जिनमें उत्सर्जन कम होता हो।" कैम बंटन (9टू5 मैक के संपादक) को लगता है कि एप्पल को ऐसा प्रोडक्ट लाना होगा जो बाजार को बदलकर रख दे।वह कहते हैं, "तकनीक में उत्सुकता रखने के कारण मैं कह सकता हूं कि एप्पल बहुत उबाऊ है।""वह साल में एक या दो बार बाजार में उत्पाद उतारते हैं और अक्सर वह वैसी ही होते हैं जैसे पहले आ चुके हैं।
हालांकि यह अच्छी रणनति है और इससे कंपनी काफी पैसा भी बनाती है।"बंटन कहते हैं कि बेहद गुपचुप ढंग से काम करने वाली कंपनी में कुछ खुलापन भी आना चाहिए - लेकिन उन्हें लगता है कि यह इसकी अपील का ही एक हिस्सा है। "मैं चाहूंगा कि वह थोडा खुलें - और ऐसा जताना बंद कर दें कि तकनीक का विकास करना कोई जादूगरी है जो कोई और नहीं कर रहा।"
"लेकिन मुझे लगता है कि इसी वजह से वह सफल भी हुए हैं - रहस्य एक रोमांच पैदा करता है और जब वह कोई उत्पाद बाजार में उतारते हैं तो यह एकदम नया लगता है।"एक अकाउंटेंसी फर्म मेनजीस में साझीदार और तकनीक क्षेत्र के विशेषज्ञ ग्राहम सेडोन को लगता है कि आईफोन के अंत के समय की शुरुआत हो चुकी है।वह कहते हैं, "सबसे अच्छे उत्पाद, सबसे अच्छे ब्रांडों का एक समय होता है और यह खत्म होते हैं।"