एपल लॉन्च इवेंट: आईफोन 18 का बेस मॉडल आज नहीं होगा लॉन्च, जानें एपल ने क्यों बदली पुरानी रणनीति

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 09 Sep 2026 10:12 PM IST
सार

अब तक एपल अपने स्टैंडर्ड बेस मॉडल और प्रीमियम प्रो मॉडल को एक साथ एक ही इवेंट में बड़े धूमधाम से लॉन्च करती थी। लेकिन इस बार के इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 को पेश नहीं किया जाएगा। स्टैंडर्ड आईफोन 18 के लॉन्च को अगले साल (2027) की शुरुआत तक टाला जा सकता है।

विज्ञापन
apple iphone 18 base model launch to be delayed till 2027 know strategy for premium models
आज लॉन्च होगा आईफोन 18 प्रो सीरीज - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल आज 9 सितंबर को होने वाले अपने एनुअल इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 लॉन्च नहीं करेगी। इस इवेंट में सिर्फ तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश होने की उम्मीद है।

    1 सितंबर को टिम कुक के पद छोड़ने के बाद नए सीईओ बने जॉन टर्नस का यह पहला प्रजेंटेशन होगा। इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे शुरू होगा, जिसे एपल की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।

    विज्ञापन

    एपन ने बदली रणनीति

    एपल का यह रणनीतिक कदम स्पष्ट रूप से यह संकेत देता है कि कंपनी अब पूरी तरह से प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट से होने वाले मुनाफे को अधिकतम स्तर तक ले जाना चाहती है। टेक इंडस्ट्री में यह बात किसी से छिपी नहीं है कि एपल की सबसे ज्यादा कमाई और लाभ मार्जिन उसके प्रो और प्रो मैक्स मॉडल से ही आता है। जब भी कोई नया आईफोन लाइनअप बाजार में दस्तक देता है, तो शुरुआती महीनों में सबसे ज्यादा मांग इन्हीं प्रीमियम प्रो मॉडल्स की होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन वजहों से टला सकता है बेस मॉडल का लॉन्च

    प्रीमियम मॉडल पर ध्यान:

    एपल अपने लॉन्च को दो चरणों में बांट रहा है। पहले केवल प्रो और फोल्डेबल मॉडल आने से प्रीमियम फोन की बिक्री और औसत कीमत बढ़ेगी।

    बढ़ती लागत:

    नए 2-नैनोमीटर प्रोसेसर और मेमोरी चिप (DRAM) की ऊंची लागत के शुरुआती असर से कंपनी मुनाफा सुरक्षित रखना चाहती है।

    लॉन्च का भार कम करना:

    एक साथ बहुत सारे फोन बाजार में उतारने से बचने के लिए लॉन्च कैलेंडर को फैलाया जा रहा है।

    नए CEO के लिए भी बड़ा टेस्ट

    आज का इवेंट सिर्फ नए आईफोन की वजह से महत्वपूर्ण नहीं है। यह जॉन टर्नस के लिए पहला बड़ा Apple लॉन्च भी है। टिम कुक अब बोर्ड के कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका में हैं, जबकि टर्नस ने 1 सितंबर से सीईओ की जिम्मेदारी संभाली है।

    ऐसे में फोल्डेबल आईफोन और नई प्रो सीरीज की प्रस्तुति के साथ यह इवेंट Apple के नए नेतृत्व की दिशा का पहला बड़ा संकेत भी देगा। कंपनी सीरी AI बीटा को आम यूजर्स के लिए रोलआउट करने की तारीख घोषित कर सकती है।

    आईफोन 18 प्रो और मैक्स लॉन्च के बाद बंद होंगे ये मॉडल्स

    एपल हर साल नए आईफोन लॉन्च के बाद कुछ पुराने मॉडल्स को बंद कर देता है। यह इसलिए किया जाता है ताकि लोग नए मॉडल्स खरीदें। नए आईफोन के आने के बाद कंपनी 5 से 7 साल पुराने मॉडल्स को बंद कर सकती है। हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर ये मॉडल्स स्टॉक के उपलब्ध रहने तक मिल सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें