Apple Event: एपल इवेंट में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुईं वॉच और एयरपॉड्स, जानिए क्या है डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 09 Sep 2024 10:40 PM IST
सार

एपल इवेंट 2024 लाइव शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत 6,66,396 लाख व्यूअर्स के साथ हुई है।

Apple Event iphone 16 series launch today at apple glowtime event
Apple Event - फोटो : Apple YouTube

    विस्तार

    एपल इवेंट की शुरूआत 6,66,396 लाख व्यूअर्स के साथ हुई। एपल के लाइव इवेंट को इस समय 31 लाख लोग एपल के यूट्यूब चैनल पर देख रहे हैं। पिछले साल इस इवेंट को करीब 25 लाख लोग देख रहे थे। एपल सीईओ टिम कुक ने एपल इवेंट की शुरूआत एपल वॉच के साथ की है। एपल की तरफ से वॉच सीरीज 10 के बारे में बताया जा रहा है।

    एपल वॉच सीरीज 10 में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह वॉच पानी के अंदर भी आसानी से काम कर सकती है। इस वॉच में Sleep Apnea की सुविधा दी गई है। यह फीचर अभी तक सैमसंग गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा में ही मिलता था। Apple Watch Series 10 में 50 मीटर तक का वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है। इस वॉच में अभी तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह वॉच एपल की सबसे स्लिम वॉच है। इस वॉच में सबसे फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने इसे तीन कलर विकल्पों के साथ उतारा है। इसमें टाइटेनियम वॉच का भी विकल्प मिलेगा। कंपनी इसमें नए स्ट्रैप भी देगी। एपल का दावा है कि इसे 30 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। इसमें एस 10 चिप दी गई है।

    वहीं, Apple Watch Ultra 2 को सेटिन ब्लैक कलर में पेश किया है। एपल ने इस वॉच को पहली बार एक से अधिक रंगों के साथ पेश किया है।

    एपल एयरपॉड्स हुए लॉन्च। एपल ने इस एयरपॉड्स 4 को कई खूबियों के साथ लाया गया है। कंपनी ने इसे H2 चिप के साथ लॉन्च किया है। इस एयरपॉड्स में सिरी असिस्टेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नॉयस कैंसिलेशन की सुविधा दी गई है, इस वजह से इसमें शोर नहीं आएगा। कंपनी ने इसमें यूएसबी टाइप-सी की सुविधा दी है। एपल ने दावा किया है कि इसमें बातचीत के दौरान आवाज खुद ही कम हो जाएगी। कंपनी ने इसमें एडेप्टिप नॉयज कंट्रोल फीचर दिया है। वहीं, एयरपॉड्स प्रो में HQ चिप में मशीन लर्निग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें यूजर्स हेयरिंग सुरक्षा मिलेगी। इतना ही नहीं, एपल ने एयरपॉड्स प्रो में हेयरिंग टेस्ट की सुविधा भी दी है। इसकी मदद से यह पता चल जाएगा कि आपकी हेयरिंग क्षमता कैसी है।

    और पढ़ें...