Apple Event 2018: आज तीन नए आईफोन से उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव इवेंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 12 Sep 2018 05:46 PM IST
Apple Event 2018: How to Watch New iPhone Launch Live Stream Online
Apple Event 2018

    एप्पल इवेंट के लिए पूरी तैयारी की चा चुकी है। पूरी दुनिया की नजरें टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एप्पल पर है कि इस बार एप्पल क्या कुछ नया करने वाला है। पिछले साल एप्पल ने नॉच डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग के साथ आईफोन x को लांच करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था और बाजार में नॉच डिस्प्ले का नया ट्रेंड शुरू हो गया।

    एप्पल के इस इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 10.30 बजे कंपनी के नए हेडक्वार्टर स्टीव जॉब्स थिएटर में होगी। इस इवेंट में एप्पल वॉच सीरीज 4, तीन नए आईफोन, आईपैड प्रो और मैकबुक के लांच किए जाने की उम्मीद है। अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल इस इवेंट में iPhone XS, iPhone XS Plus और iPhone XC को लांच करेगा। इसके अलावा iPhone 9, iPhone 9 Plus और iPhone XS Max की भी चर्चा है।

    ऐसे देखें लाइव इवेंट

    अगर आप भी एप्पल के इस खास इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं आप Apple.com पर जाकर देख सकते हैं या फिर यूट्यूब पर भी आप लाइव इवेंट देख सकते हैं। हालांकि एप्पल ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि लाइव इवेंट कुछ ही डिवाइस पर देखा जा सकता है। जैसे- आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच और एप्पल टीवी जैसी डिवाइस पर आप लाइव देख सकते हैं।

    और पढ़ें...