एपल सीरी भी सुन रहा है यूजर्स की निजी बातें, पूर्व कॉन्ट्रैक्टर ने किया खुलासा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 28 Jul 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Apple contractors hear confidential details on Siri recordings, says reports
Apple siri - फोटो : apple

    अभी कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी कि अमेजन का वर्चुअल असिस्टेंट अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट यूजर्स की निजी बातें सुन रहे हैं, वहीं अब एपल के असिस्टेंट को लेकर भी इसी तरह के सवाल उठने लगे हैं। एपल के एक पुराने कॉन्ट्रेक्टर ने दावा किया है कि एपल कॉन्ट्रैक्टर्स को सीरी के जरिए यूजर्स की बातें सुनने के लिए पैसे भी दे रही है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्टर्स ने एपल यूजर्स की बेडरूम से लेकर डॉक्टरों से अपॉइंटमेंट्स तक की बातचीत सुनी है।

    The Guardian की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कॉन्ट्रैक्टर्स जांचने के लिए ऐसा करते हैं कि सिरी को जानबूझकर एक्टिवेट किया गया था या गलती से एक्टिवेट हुआ था और उसने क्या प्रतिक्रिया की थी। वहीं इस मामले पर एपल का कहना है कि वह इसलिए ऐसा करती है ताकि सिरी को पहले के मुकाबले बेहतर बनाया जा सके और उसे इंसानों को करीब से समझने के लिए लायक बनाया जाए। एपल ने कहा कि सिरी से मिलने वाले कमांड का एक हिस्सा एनालिसिस के लिए इस्तेमाल होता है। कंपनी ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि यूजर्स की हर बात पर उनकी नजर रहती है और प्रत्येक कमांड को सुना जाता है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले अमेजन और गूगल द्वारा भी अपने असिस्टेंट की मदद से यूजर्स की बातों को सुनने का मामला सामने आया है। अमेजन ने स्वीकार भी किया है कि वह अलेक्सा की रिकॉर्डिंग का कुछ हिस्सा वह असिस्टेंट को बेहतर बनाने के लिए सुनता है। दरअसल बात ऐसी है कि इन असिस्टेंट को यूजर्स की बातों को सुनाकर बेहतर परिणाम के लिए ट्रेंड किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें