Apple और Google ने साथ मिलकर कोविड-19 ट्रेसिंग तकनीक को किया लॉन्च, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विस्तार
एपल और गूगल ने साथ मिलकर कोरोना वायरस से निपटने के लिए खास तकनीक को लॉन्च किया है, जिसका नाम एक्सपोजर नोटिफिकेशन एपीआई कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग है। अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स एक्सपोजर नोटिफिकेशन एपीआई तकनीक के जरिए आसानी से कोरोना संक्रमितों की पहचान कर सकेंगे। इसके अलावा दोनों डिवाइस के यूजर्स को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर नोटिफिकेशन भी मिलेगी। आपको बता दें कि दोनों दिग्गज कंपनियों ने पिछले महीने ही इस तकनीक पर साथ मिलकर काम करने की घोषणा की थी।
इसे भी पढ़ें: 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Honor X10, मिलेगा पॉपअप सेल्फी कैमरा
अधिकतर देश करेंगे इस तकनीक का इस्तेमाल
एपल और गूगल का कहना है कि दुनिया के अधिकतर देश पहले से ही इस तकनीक के आधार पर मोबाइल एप बनाने की योजना बना रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमितों को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। वहीं, एक्सपोजर नोटिफिकेशन एपीआई स्मार्टफोन में मौजूदा ब्लूटूथ का उपयोग कर संक्रमितों की पहचान करती है।
एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को होगा बहुत फायदा
दोनों दिग्गज टेक कंपनियों का कहना है कि हमारी इस तकनीक के जरिए दुनियाभर के एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को बहुत फायदा होगा। साथ ही हमने उस समस्या को भी खत्म कर दिया है, जो सरकारों को पहले इस तरह की तकनीक तैयार करने में परेशानी आती थी। वहीं, एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अब हमारी तकनीक का उपयोग करके आसानी से कोरोना संक्रमितों को ट्रैक कर सकेंगे।
यूजर्स का डाटा रहेगा सुरक्षित
एपल के सीईओ टिम कुक ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारी तकनीक स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में सहायता करेगी। वहीं, हमने गूगल के साथ मिलकर एक्सपोजर नोटिफिकेशन तकनीक को तैयार किया है। उन्होंने आगे कहा है कि हम इस तकनीक को जल्द ही यूजर्स तक उपलब्ध कराएंगे और यह यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी।
जल्द लॉन्च हो सकती है नई ट्रेसिंग तकनीक
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमने इस तकनीक को एपल के साथ मिलकर बनाया है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया को एक और ऐसी तकनीक देना चाहते हैं, जिससे जल्द-से-जल्द कोरोना संक्रमितों का पता लगाया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें: Huawei Y9s की बिक्री अमेजन इंडिया से शुरू, पॉपअप सेल्फी कैमरा से है लैस
एपल ने जारी किया नया अपडेट
एपल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए iOS 13.5 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में नोटिफिकेशन एपीआई का सपोर्ट दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स कोरोना संक्रमितों को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा फेस आईडी फीचर में बदलाव किया गया है।