यहां मोबाइल रिचार्ज पर मिल रहा 100 प्रतिशत तक का कैशबैक

अगर आप भी मोबाइल रिचार्ज कराने वाले हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है।
अमेजॉन इंडिया अब अपने पेमेंट वॉलेट अमेजॉन पे से रिचार्ज का भी ऑप्शन दे दिया है। अब आप अमेजॉन पे से मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। कंपनी इसके साथ कैशबैक भी दे रही है।
मोबाइल रिचार्ज के लिए अमेजॉन ने एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन, आइडिया, एयरसेल और टाटा डोकोमो के साथ पार्टनरशिप की है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत किसी भी रिचार्ज पर 50 फीसदी तक का कैशबैक मिल रहा है।

अधिकतम कैशबैक 100 रुपये मिलेगा। यह ऑफर नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए है। साथ ही बता दें कि यह ऑफर 26 से दिसंबर 31 दिसंबर 2017 तक किए रिचार्ज पर ही लागू होगा।