अब Amazon से खरीदें इन टेलीकॉम कंपनियों के सिम कार्ड्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Nov 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Amazon India selling SIM cards of Airtel and Vodafone
SIM CARDS ON AMAZON

    अब आपको सिम कार्ड खरीदने के लिए किसी मोबाइल स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे अमेजॉन इंडिया से सिम कार्ड खरीद सकते हैं। अमेजॉन पर फिलहाल वोडाफोन और एयरटेल के सिम कार्ड्स मिल रहे हैं। हालांकि साइट से इंटरनेशनल सिम कार्ड्स भी खरीदे जा सकते हैं।

    सिर्फ पोस्टपेड सिम ही खरीदे जा सकते हैं

    SIM CARDS ON AMAZON
    SIM CARDS ON AMAZON

    अमेजॉन से फिलहाल एयरटेल और वोडाफोन के पोस्टपेड सिम ही खरीदे जा सकते हैं। वहीं अगर विदेश टूर पर जा रहे हैं तो इंटरनेशनल कार्ड्स भी खरीद सकते हैं। अमेजॉन के दावे के मुताबिक बुकिंग के बाद 24 घंटे में फ्री में सिम की डिलीवरी हो जाएगी, हालांकि एयरटेल पहले से ही यह सर्विस दे रहा है।

    विज्ञापन

    साथ में लेने होंगे एयरटेल और वोडाफोन के ये प्लान्स

    SIM CARDS ON AMAZON
    SIM CARDS ON AMAZON

    अगर आप अमेजॉन से एयरटेल का सिम ले रहे हैं तो आप 499, 799, 1,199 और 1,599 रुपये में से कोई भी प्लान ले सकते हैं, वहीं वोडाफोन के सिम के साथ 499, 699, 999, 1,699, 1,999, और 2,999 रुपये के प्लान्स मिल रहे हैं। एयरटेल के पोस्ट सिम के लिए अमेजॉन सिक्योरिटी के तौर पर 200 रुपये और वोडाफोन के लिए 15 रुपये ले रहा है। वहीं अमेजॉन पे से सिम खरीदने पर 15 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें