Amazon की सेल में अब तक की सबसे कम कीमत में मिलेगा iPhone 11

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Oct 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Amazon great india festival sale offer buy iphone 11 under rs 50000
amazon great india festival sale - फोटो : amazon

    फेस्टिव सेल जल्द ही अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है। अमेजन ने अपनी ग्रेट इंडियन सेल को लेकर कुछ ऑफर्स की जानकारी दी है। कंपनी के बयान के मुताबिक अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में iPhone 11 को 50,000 रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी ने आईफोन 11 के ऑफर को लेकर एक बैनर भी जारी किया है। बैनर पर आईफोन 11 की कीमत 4x,999 लिखी हुई है।

    आईफोन 11 की वास्तविक कीमत

    आपको बता दें कि आईफोन 11 कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। आईफोन 11 की शुरुआती कीमत फिलहाल 68,300 रुपये है, हालांकि इसे भारत में 64,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन बाद में एपल ने इसकी कीमत बढ़ाई थी। 68,300 रुपये में आपको 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। ऐसे में अमेजन की इस सेल में 50,000 रुपये से कम कीमत में आईफोन 11 मिलना बहुत बड़ी डील है।

    विज्ञापन

    कब से शुरू होगी सेल?

    अमेजन ने अपनी ग्रेट इंडियन सेल की तारीख को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है जो कि छह दिनों के लिए होगी। फ्लिपकार्ट ने भी कुछ ऑफर्स की जानकारी दी है जिसके मुताबिक LG G8X को 30,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट की The Big Billion Days 2020 सेल में मोबाइल, टीवी, होम अप्लाइंसेस, इलेक्ट्रोनिक्स और एक्सेसरीज जैसे प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स मिलने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें