नई कीमत में री-लॉन्च हुई Amazfit Verge Lite, 20 दिनों का है बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Amazfit Verge Lite with AMOLED screen and GPS relaunching at INR 4,999
Amazfit Verge Lite - फोटो : amar ujala

    अमेजफिट ने भारत में अपनी पुरानी स्मार्टवॉच Amazfit Verge Lite (रिव्यू) को नई कीमत पर री-लॉन्च किया है। अब इसकी कीमत 4,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 6,999 रुपये थीष कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 20 दिनों के बैकअप का दावा किया है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले के साथ साथ अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।

    Amazfit Verge Lite की स्पेसिफिकेशन

    इस स्मार्टवॉच की खासियतों की बात करें तो इसमें 24 घंटों हर्ट रेट मॉनिटर, नोटिफिकेशन अलर्ट और स्लीप ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। अमेजफिट वर्ज लाइट इसी साल जनवरी में लॉन्च हुए अमेजफिट वर्ज का डाउन वर्जन है। अमेजफिट वर्ज का बैटरी बैकअप सिर्फ 5 दिनों की थी और उसमें 4 जीबी की स्टोरेज थी। इसमें 1.3 इंच की एमोलेड कलर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है।

    विज्ञापन

    स्मार्टवॉच की बेल्ट सिलिकॉन और पॉलीकार्बोनेट की बनी है। इसके अलावा इसमें जीपीएस के साथ ग्लोनास, ब्लूटूथ 5 भी दिया गया है। इसमें 390mAh की बैटरी है जो 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इस स्मार्टवॉच को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 रेटिंग मिली है। यह स्मार्टवॉच आईओएस और एंड्रॉयड दोनों को सपोर्ट करेगा। यह शार्क ग्रे और स्नोकैप व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इसमें कॉलिंग और मैसेज आने पर वाइब्रेशन के साथ नोटिफिकेशन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें