Airtel ने पेश किया Surprise ऑफर, फ्री में 30GB 4जी डाटा

amarujala.com Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Mar 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Airtel offers 30 GB free 4G data to postpaid users via MyAirtel app
एयरटेल 4जी

    एयरटेल ने अपने ग्राहकों को होली का तोहफा देते हुए ‘Airtel Surprise’ ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को 30 जीबी 4जी डाटा फ्री में मिलेगा। यह ऑफर माय एयरटेल ऐप के जरिए दिया जा रहा है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टपेड ग्राहक ऐप में दिख रहे ‘claim free data’ पॉप अप पर क्लिक करके 30 जीबी फ्री डाटा के लिए क्लेम कर सकते हैं।

    एयरटेल के तरफ से पोस्टपेड ग्राहकों को भेजे गए ई-मेल में लिखा गया है, 'हमारा सेलिब्रेशन हमारे ग्राहकों के बिना अधूरा है। पोस्पेड ग्राहकों को एयरटेल पर विश्वास करने और हमारे साथ बने रहने के लिए उनका शुक्रिया। आप लोग एयरटेल के सफर के हमराही हैं। आप सभी को होली की शुभकामनाएं, तो आप अभी ‘Airtel Surprise’ का क्लेम करें और होली का आनंद लें।'

    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में Airtel ने 345 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहकों को 1 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन मिल रहा है और साथ में एक महीने के लिए लोकल/एसटीडी कॉल फ्री है, हालांकि यहां शर्त ये है कि यूजर 500 एमबी डाटा दिन में और 500 एमबी डाटा रात में यूज कर सकेंगे। एक प्लान 145 रुपये का भी है जिसमें अनलिमिटेड एयरटेल टू एयरटेल कॉलिंग और 2 जीबी डाटा मिल रहा है जिसकी वैधता 28 दिन की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें