अफवाह है Airtel का 150 रुपये में प्रतिदिन 1GB डाटा वाला प्लान

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Mar 2017 06:03 PM IST
Airtel offers 1GB daily at Rs 150 to postpaid users is a rumours
एयरटेल 4जी

    आज सुबह से ही एयरटेल के 150 रुपये वाले प्लान की चर्चा थी लेकिन एयरटेल ने ऐसा कोई प्लान लॉन्च ही नहीं किया है। 150 रुपये में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा देने वाला होली स्पेशल ऑफर पूरी तरह से अफवाह निकला है। इस संबंध में जब हमने एयरटेल के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने इस ऑफर को खारिज कर दिया है। एयरटेल की ओर से कहा गया कि कंपनी ने ऐसा कोई प्लान लॉन्च नहीं किया है।

    क्या था प्लान में ?

    150 रुपये के होली स्पेशल प्लान में प्रति दिन 1 जीबी डाटा पूरे 1 महीने तक देने का दावा किया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इस प्लान के तहत पोस्टपेड ग्राहकों को 150 के रिचार्ज पर प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और प्रीपेड यूजर को 150 रुपये में 1 जीबी डाटा मिलेगा लेकिन वे 500 एमबी डाटा दिन में और 500 एमबी डाटा रात के 12 बजे से 3 बजे तक यूज कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें