Airtel ने लॉन्च किया 82 दिनों वाला प्लान, मिलेगा 246 जीबी डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 21 May 2018 12:02 PM IST
Airtel Offering 246GB Data With its New Rs 558 Prepaid Plan
airtel

    रिलायंस जियो पर बड़ा हमला करते हुए एयरटेल ने इस बार एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में 246 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। एयरटेल के इस प्लान का सीधा मुकाबल जियो के 509 रुपये वाले प्लान से होगी। जियो के इस प्लान में रोज 4 जीबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है, वहीं एयरटेल के नए प्लान की वैधता 82 दिनों की है तो आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में।

    एयरटेल के 246 जीबी डाटा वाले प्लान की खासियत

    airtel
    airtel

    इस प्लान के खासियत की बात करें तो इसमें 246 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 82 दिनों की होगी यानि हर रोज आपको 3 जीबी डाटा मिलेगा।साथ ही इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में रोज 100 लोकल और नेशनल मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 558 रुपये है। हालांकि इस प्लान की जानकारी टेलीकॉमटॉक. इन्फो नाम की वेबसाइट से मिली है, वहीं हमने एयरटेल की वेबसाइट पर चेक किया तो हमें यह प्लान नहीं दिखा। ऐसे में आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप रिचार्ज कराने से पहले अपने नंबर पर मौजूद प्लान के बारे में जानकारी हासिल कर लें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें