सिर्फ 7,777 रु. में मिल रहा है iPhone 7, जानें क्या है ऑफर?

एयरटेल ने सोमवार को एक बड़े ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से सिर्फ 7,777 रुपये में iPhone 7 खरीदा जा सकता है। कंपनी ने यह ऑफर आईफोन 7 के 32 जीबी, 128 जीबी, आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी और 128 जीबी वेरियंट के लिए है, हालांकि आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी के लिए आपको पहली बार 17,300 रुपये देने होंगे।
क्या है Airtel का आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का प्लान?

इस प्लान के तहतwww.airtel.in/onlinestore/पर जाकर फोन खरीदना होगा। आईफोन 7 के 32 जीबी वेरियंट के लिए आपको 7,777 रुपये का डाउनपेमेंट देना होगा। उसके बाद 24 महीने तक हर महीने 2,499 रुपये देने होंगे। वहीं फोन के साथ कंपनी की ओर से पोस्टपेड प्लान के तहत हर महीने 30 जीबी डाटा, हेडसेट डैमेज प्रोटेक्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 फैमिली नंबर पर फ्री कॉलिंग मिलेगी।