रिलायंस जियो की टक्कर में एयरसेल ने पेश किया 84GB डाटा वाला प्लान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jul 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
 Aircel Offers 84GB Data and Unlimited Calls at Rs 348 against jio
Aircel

    रिलायंस जियो के नए धना धना धन प्लान के लॉन्च होने के बाद से एक बार फिर टेलीकॉम सेक्टर में तहलका मच गया है। जियो ने 349 रुपये और 399 रुपये के दो प्लान भी पेश किए हैं। इसी बीच एयरसेल ने भी 348 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसके तहत ग्राहकों को 84 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा दिया जाएगा।

    क्या है एयरसेल का 348 रुपये वाला प्लान ?

    Aircel
    Aircel

    सबसे पहले बता दें कि एयरसेल का यह प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए है और यह प्लान फिलहाल केवल पूर्वी यूपी के लिए है। इस प्लान के तहत 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान 2G,3G और 4G नेटवर्क के लिए है, हालांकि इंटरनेट की मैक्सिमम स्पीड 3जी होगी।

    विज्ञापन

    इस प्लान को लॉन्च करते हुए एयरसेल के उत्तर प्रदेश (पूर्व) के सर्किल बिज़नेस हेड राजीव गुप्ता ने कहा, 'हमरा यह प्लान सभी प्रकार के यूजर्स के लिए फायदे का सौदा साबित होगा, चाहे उनके पास 2जी मोबाइल हो, 3जी मोबाइल हो या फिर 4 जी मोबाइल हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें