Aircel लाया नया प्लान, सिर्फ 57 रुपये में 1 साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 May 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
Aircel Brings Jodi Pack for Odisha with Unlimited Calling Between Two Numbers
Aircel

    एयरसेल ने अब तक का सबसे दमदार प्लान पेश किया है। इस प्लान का नाम जोड़ी पैक है। इस प्लान के तहत जोड़ी नंबर के बीच अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। साथ ही इस प्लान के तहत 356 दिनों तक ग्राहकों डाटा बेनिफिट और कम दर पर टैरिफ प्लान मिलेंगे। बता दें कि सबसे पहले सितंबर 2016 में एयरसेल ने जोड़ी ऑफर पेश किया था।

    क्या है एयरसेल का जोड़ी प्लान ?

    Aircel
    Aircel

    यरसेल ने इस प्लान की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लान केवल उन नए ग्राहकों के लिए है जो बेस्ट कॉलिंग रेट पर कॉलिंग करना चाहते हैं। इस प्लान की कीमत 57 रुपये है। इस प्लान के तहत 90 दिनों तक जोड़ी नंबर पर अनलमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं 90 दिनों के बाद 365 दिनों तक 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से प्रतिदिन पहला कॉल कॉल 1 मिनट का किया जा सकेगा। पहले कॉल के बाद पूरा दिन फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग होगी।

    विज्ञापन
    aircel-jodi-plan
    aircel-jodi-plan

    इस प्लान के तहत 30 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा जिसकी वैधता 60 दिनों की होगी। इसके अलावा जोड़ी के प्रत्येक ग्राहकों को 2 महीने 250 एमबी 3G/2G डाटा मिलेगा। डाटा की वैधता 30 दिनों की होगी। बता दें कि यह प्लान केवल उड़ीसा के ग्राहकों के लिए ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें