सरकार ने शुरू की नई सेवा, हाथों-हाथ मिलेगा पैन कार्ड, ऐसे करें अप्लाई

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 02 Jul 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Based Instant E-PAN Allotment System Launched by Income Tax Department
pan card

    आयकर विभाग ने सोमवार को आधार कार्ड आधारित पैन नंबर सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए आप हाथों-हाथ पैन नंबर हासिल कर सकेंगे। आयकर विभाग की यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है। इसके जरिए वैध आधार कार्ड धारकों को ई-पैन नंबर दिया जाएगा।

    इस सेवा की लॉन्चिंग के मौके पर विभाग के अधिकारी ने बताया कि ई-पैन सेवा के जरिए उन लोगों को तत्काल प्रभाव से पैन नंबर मुहैया कराया जाएगा जिन्हें और अन्य वित्तीय सेवाओं के लिए पैन नंबर की जरूरत है। इस सेवा के जरिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड के लिए ई-पैन नंबर जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन

    ध्यान रहे कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, पता, जन्म तिथि और अन्य जानकारियां सही-सही हों, क्योंकि इन्हीं के आधार पर पैन नंबर जारी होगा। पैन नंबर जारी होने के कुछ दिन बार दिए गए पते पर पैन कार्ड भेज दिया जाएगा। आयकर विभाग की यह सेवा सिर्फ व्यक्तिगत है, ना कि किसी संस्था या कंपनी के लिए है। यानी इस सेवा के जरिए किसी कंपनी या संस्था के लिए पैन नंबर जारी नहीं करवा सकते।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    E PAN
    E PAN

    अगर आपके पास ही पैन कार्ड नहीं है तो आप आयकर विभाग की वेबसाइटhttps://www.incometaxindiaefiling.gov.in/homeपर जा सकते हैं। इसके बाद आपको बायीं और सबसे ऊपर इस्टैंट ई-पैन का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। उसके बाद आपको नीचे की ओर अप्लाई करने का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको निर्देश मिलेंगे। उसके बाद आपसे आधार कार्ड का विवरण मांगा जाएगा। इसके बाद हाथों-हाथ ई-पैन मिल जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें