3 साल के बच्चे ने 48 सालों के लिए लॉक कर दिया अपने पिताजी का आईपैड

कई बार हम गुस्से में या मजाक में अपने किसी दोस्त के फोन में कई बार गलत पासवर्ड डाल देते हैं। इसके बाद स्मार्टफोन कुछ देर के लिए लॉक हो जाता है लेकिन एपल के प्रोडक्ट्स के साथ मामला कुछ अलग है। एपल के आईफोन या आईपैड में लगातार गलत पासवर्ड डालने के बाद वह कई सालों के लिए लॉक हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कि एक 3 साल के बच्चे ने अपने पिता के आईपैड को 48 साल के लिए लॉक कर दिया है।
यह मामला अमेरिका के वाशिंगटन डीसी का है जहां इवान ओसनॉस नाम के एक शख्स का आईपैड 25,536,442 मिनट के लिए यानि 48 सालों के लिए लॉक हो गया है। बता दें कि इवान ओसनॉस पेशे से पत्रकार हैं। उनका तीन साल का एक लड़का है जो उनके आईपैड से खेल रहा था और इसी दौरान उसने कई बार गलत पासवर्ड डाल दिया जिसके कारण आईपैड लॉक हो गया है।
लॉक्ड आईपैड की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 48 सालों के लिए लॉक होने का मतलब है कि इवान अपने आईपैड को साल 2067 में दोबारा इस्तेमाल कर सकेंगे और 2067 में इवान का लड़का अपना 52वां जन्मदिन मना रहा होगा। इवान ने लॉक्ड आईपैड की फोटो को ट्विटर पर शेयर किया है जिसपर लोग कई तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। हालांकि इवाने ने किसी तरीके ने आईपैड में मौजूद डाटा का बैकअप ले लिया है।
- सैमसंग गैलेक्सी ए80 हुआ लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल पॉपअप रोटेटिंग कैमरा
- Realme 2 Pro की कीमत में हुई 2 हजार रुपये की कटौती, इसी महीने लॉन्च होने वाला है रियलमी 3 प्रो
- अब असल जिंदगी में आईलैंड पर होगा PUBG गेम, शामिल होंगे 100 प्लेयर्स, ऐसे करें आवेदन
- दिल्ली हाईकोर्ट ने RBI से मांगा जवाब, पूछा- बिना मंजूरी कैसे चल रहा है Google Pay