नए अंदाज में वापसी करेगा WhatsApp का पुराना स्टेटस फीचर !

WhatsApp ने शुक्रवार को ही अपने सबसे शानदार स्टेटस फीचर को लॉन्च किया है। इस फीचर के आने के साथ ही कई यूजर नाराज भी हैं। उनकी मांग है कि पुराने स्टेटस फीचर को भी साथ में दिया जाए। यूजर की मांग को देखते हुए पुराने व्हाट्सऐप के पुराने स्टेटस फीचर को 'Tagline' नाम से लॉन्च किए जाने की खबर है।
इसकी जानकारी WABetaInfo के ट्विटर हैंडल से दी गई है। इस हैंडल से कुछ कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। हालांकि पुराना स्टेटस फीचर नए अंदाज में आएगा। स्टेटस बार में आप देख सकेंगे कि आपके स्टेटस को कितने लोगों ने पढ़ा है। साथ ही इस फीचर में प्राइवेसी सेटिंग की भी सुविधा रहेगी।
बता दें कि नए स्टेटस फीचर के बाद यूजर वीडियो, फोटो और GIF को स्टेटस में टेक्सट की जगह यूज कर रहे हैं। वहीं व्हाट्सआप के 8वें जन्मदिन पर यह भी खबर आई है कि वह डिजिटल पेमेंट भी शुरू करने वाला है।