Twitter ने रिलीज किया 'Happening now' फीचर, जानें इसके बारे में

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Oct 2017 05:00 PM IST
Twitter rolling out Happening now feature for specific sports tweets
Twitter Happening now feature

    ट्विटर ने एक और नया फीचर रिलीज किया है। इस नए फीचर का नाम 'Happening now' है।

    इस फीचर की मदद से यूजर्स को स्पोर्ट्स के बारे में आसानी से पता चल सकेगा। इसमें चल रहे मैच और आगे होने वाले गेम से रिलेटेड ट्वीट और न्यूज मिलेंगे। इससे पहले ट्विटर ने 280 कैरेक्टर में ट्वीट और बुकमार्क फीचर लाने की घोषणा की है।

    कैसे काम करेगा नया फीचर 'Happening now'?

    अभी तक यूजर्स को ऐप में स्क्रॉल करने पर न्यूज फीड दिखता है, लेकिन इस फीचर के बाद ऐप में सबसे ऊपर खेल से जुड़े ट्वीट और न्यूज मिलेंगे। उनमें से किसी भी ट्वीट पर क्लिक करने पर उस खेल या चल रहे मैच से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। यह फीचर बुधवार से अमेरिका में iOS और Android यूजर्स के लिए लाइव हो गया है। जल्द ही इसे ग्लोबली रिलीज किया जाएगा।

    बता दें कि ट्विटर के पास पहले से ही Moments फीचर है जिसमें करेंट न्यूज बिना सर्च और स्क्रॉल किए दिखती हैं। हालांकि 'Happening now' फीचर यूजर्स को शायद ही पसंद आएगा क्योंकि इसमें सिर्फ स्पोर्ट्स की न्जूज ही मिलेंगी। ट्विटर ने नए फीचर की जानकारी ट्वीट करके दी है।

    और पढ़ें...