Twitter Blue : ट्विटर ने 'ब्लू टिक' के लिए खातों का सत्यापन शुरू किया

देव कश्यप
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीदेव कश्यप
Fri, 21 May 2021 01:59 AM IST
Twitter begins verification of accounts for blue tick
twitter verification - फोटो : Amar Ujala

    ट्विटर ने गुरुवार से खातों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी जिसके बाद सत्यापित खातों में 'ब्लू टिक' (नीले रंग का सत्यापित सही का निशान) लगेगा। ट्विटर ने अपने सार्वजनिक सत्यापन कार्यक्रम को कुछ साल पहले रोक दिया था। हालांकि पिछले साल उसने कहा था कि वह 2021 में फिर से खातों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करेगी।

    गुरुवार को कंपनी ने कहा कि उसने उन खातों से स्वाचालित तरीके से ब्लू टिक हटाना शुरू कर दिया है जो सत्यापन के नये मानदंडों को पूरा नहीं करते।

    ये भी पढ़ें: Twitter Blue Subscription: ब्लू टिक से इसका कोई संबंध नहीं है, जानें इसके बारे में विस्तार से

    ट्विटर ने एक ब्लॉग में कहा, 'हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि आज से हम अपनी नयी सत्यापन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे और ट्विटर पर सत्यापन के लिए लोगों के आवेदनों की समीक्षा करेंगे। ट्विटर पर सत्यापन को ज्यादा पारदर्शिता, विश्वसनीयता और स्पष्टता देने की हमारी योजना के लिहाज से यह शुरुआत एक मील का पत्थर है।'

    कंपनी ने बताया कि बार-बार ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने वाले सत्यापित खातों से ब्लू टिक हटा लिए जाएंगे। ब्लू टिक उन तरीकों में शामिल है जिनके जरिए ट्विटर लोगों को ज्यादा जन रुचि वाले खातों की विश्वसनीयता तय करने में मदद करती है। उपयोगकर्ताओं को इस बात को लेकर ज्यादा संदर्भ मिलता है कि वे किसके साथ बातचीत कर रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें