रोहित शर्मा के हाथ में दिखा एपल का सबसे पतला iPhone: केवल 5.6mm है मोटाई, कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान
Indian Cricketer Rohit Sharma's Slimmest iPhone: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में एपल के सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone के साथ नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में वह सफेद रंग के फोन से सेल्फी लेते दिख रहे हैं। इससे पहले मुकेश अंबानी भी इस फोन के साथ नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं इस लग्जरी आईफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।

विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों एक खास स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने टेक और क्रिकेट दोनों ही दुनिया के फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस फोटो में रोहित अपने ही एक बड़े पोस्टर के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं। लेकिन असली चर्चा रोहित की नहीं, बल्कि उनके हाथ में मौजूद उस शानदार स्मार्टफोन की हो रही है, जो एपल (Apple) के गैराज से निकला अब तक का सबसे पतला हैंडसेट iPhone Air है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आई एक तस्वीर में रोहित अपने पोस्टर के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में एपल का सबसे पतला स्मार्टफोन iPhone Air दिखाई दिया। इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। खास बात यह है कि रोहित के हाथ में दिखा फोन Cloud White कलर में है। आइए जानते हैं इस आईफोन की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में।
रोहित शर्मा के हाथ में दिखा iPhone Air
एक्स पर सामने आई तस्वीर में रोहित शर्मा अपने पोस्टर के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में मौजूद फोन को देखकर टेक लवर्स का ध्यान iPhone Air पर गया। तस्वीर में फोन का सफेद बैक पैनल और सिंगल रियर कैमरा साफ नजर आ रहा है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका स्लिम डिजाइन है। फोन की मोटाई महज 5.6mm है। इससे यह एपल के अब तक के सबसे पतले आईफोन के तौर पर पहचान रखता है।
इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के हाथ में भी iPhone Air देखा गया था। ऐसे में यह फोन एक बार फिर अपने डिजाइन और सेलिब्रिटी कनेक्शन को लेकर चर्चा में है।
यहां देखें पोस्ट
iPhone Air की कीमत कितनी है?
एपल ने iPhone Air को सितंबर 2025 में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपये रखी गई थी। इस कीमत में 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता था।
हालांकि, हाल ही में कंपनी ने आईफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसके बाद iPhone Air की शुरुआती कीमत बढ़कर 1,49,990 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 2,24,900 रुपये है।
iPhone Air के स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले:iPhone Air में 6.5 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है।
- प्रोसेसर: इस आईफोन में 3nm टेक्नोलॉजी पर बना A19 Pro चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Apple GPU मिलता है।
- रियर कैमरा:फोन के पीछे 48MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। यह Dual Pixel PDAF सपोर्ट के साथ आता है। यानी इसमें दो रियर कैमरे के बजाय एक ही कैमरा मिलता है।
- सेल्फी कैमरा:सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डिजाइन है iPhone Air की सबसे बड़ी खासियत
iPhone Air को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो प्रीमियम डिजाइन के साथ बेहद पतला और हल्का फोन पसंद करते हैं। इसकी 5.6mm मोटाई इसे दूसरे आईफोन से अलग बनाती है। हालांकि, इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि कई दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन में मल्टी-कैमरा सेटअप मिलता है।
- GTA 6 फ्री में पाने का अनोखा मौका: इस दिन बच्चे का जन्म होने पर मिलेगा बिल्कुल मुफ्त, जानें क्या है ऑफर
- Xiaomi HyperOS 4 अपडेट: 80 से ज्यादा फोन में मिलेगा नया सॉफ्टवेयर, क्या आपका रेडमी-पोको फोन लिस्ट में है?
- सोशल मीडिया: यूजर्स की पोस्ट के लिए कंपनियां भी होंगी जवाबदेह, 'सेफ हार्बर' नियम क्यों बदलना चाहती है सरकार?
- व्हाट्सएप का नया फीचर: चैटिंग के दौरान फोटो और वीडियो भेजना होगा और भी आसान, गैलरी खोलने की झंझट होगी खत्म