Threads app: नहीं चला इंस्टाग्राम के थ्रेड्स का जादू, एक महीने में ही 79% कम हुए यूजर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 14 Aug 2023 05:14 PM IST
सार

Threads app के यूजर्स में करीब पांच गुना की कमी आई है। थ्रेड्स एंड्रॉयड एप पर ट्रैफिक 49.3 मिलियन से घटकर 10.3 मिलियन रह गया है।

विज्ञापन
Instagram Threads usage big fall by 79 percent of Android users in a month
Threads - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    इंस्टाग्राम ने पिछले महीने अपने नए टेक्स्ट आधारित प्लेटफार्म थ्रेड्स (Threads app)को पेश किया है। शुरुआत में इस एप को काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन अब इससे यूजर्स का मोह भंग होता नजर आ रहा है। एप के यूजर्स में करीब पांच गुना की कमी देखने को मिली है। यूजर्स प्रतिदिन तीन मिनट भी इस एप को इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, थ्रेड्स एप के यूजर्स में करीब पांच गुना की कमी आई है। थ्रेड्स एंड्रॉयड एप पर अपनी लॉन्चिंग के 3-4 दिन बाद ही ट्रैफिक 49.3 मिलियन देखा गया था जो अब घटकर 10.3 मिलियन रह गया है। यानी एप के यूजर्स में 79 फीसदी की कमी आई है। वहीं अमेरिका में प्लेटफॉर्म पर बिताया जाने वाला औसत समय भी प्रतिदिन के हिसाब से काफी कम हो गया है। पहले यूजर्स एप पर 21 मिनट का समय बिता रहे थे, जो अब घटकर 3 मिनट से भी कम हो गया है।

    विज्ञापन

    टेक्स्ट आधारित सोशल मीडिया एप थ्रेट्स को एक्स कॉर्प (पहले ट्विटर) की टक्कर देने के लिए पेश किया गया है। एप को छह जुलाई को पेश किया गया है और लॉन्चिंग के बाद इसको काफी पसंद किया जा रहा था। हालांकि, अब मेटा के लिए परेशान करने वाली खबर है। थ्रेट्स जहां पहले ट्विटर के लिए मुसीबत बना हुआ था, लेकिन अब थ्रेड्स के यूजर्स लगातार कम होते जा रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि एक्स कॉर्प के फिलहाल 100 मिलियन से ज्यादा डेली एक्टिव यूजर्स हैं वहीं थ्रेड्स के यूजर्स घटकर सिर्फ 10.3 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स रह गए हैं। औसत टाइम बिताते के मामले में भी एक्स कॉर्प काफी आगे हैं। एक्स पर यूजर्स हर रोज करीब 25 मिनट का औसत टाइम बिता रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें