Facebook ने किया बड़ा बदलाव, डिलीट नहीं कर पाएंगे पोस्ट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Nov 2017 05:36 PM IST
Facebook to removed the Delete post option
Facebook

    अगर आप एक Facebook यूजर्स हैं तो आपके लिए यह बहुत ही बड़ी खबर है।

    अभी तक आप मजे में फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते थे और जब चाहे उसे डिलीट कर दे रहे थे, लेकिन अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। दरअसल फेसबुक पोस्ट डिलीट का ऑप्शन हटाने की तैयारी में है। आज ही जब हमने इसे चेक किया तो हमें पोस्ट को डिलीट करने का ऑप्शन नहीं मिला।

    साथ ही हमने फेसबुक पेज पर शेयर किए गए पोस्ट को भी डिलीट करने की कोशिश की तो हमें डिलीट बटन का ऑप्शन मिला। पहले यूजर्स के द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के राइट साइड में एडिट पोस्ट, सेव पोस्ट के साथ डिलीट पोस्ट का भी ऑप्शन आता था लेकिन अब ऐसा नहीं आ रहा है।

    अब सिर्फ फेसबुक मोबाइल ऐप से डिलीट कर पाएंगे पोस्ट

    Facebook
    Facebook

    डेस्कटॉप या लैपटॉप से फेसबुक यूज करने पर डिलीट का ऑप्शन नहीं मिल रहा है लेकिन अगर आप मोबाइल ऐप के जरिए फेसबुक यूज करते हैं तो आपको पोस्ट को डिलीट करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि फेसबुक की ओर से इस डिलीट बटन को हटाने की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि किसी टेक्निकल प्रोब्लम की वजह से ऐसा हो रहा हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें