Facebook ने वीडियो क्रियेटर्स के लिए लॉन्च किया Youtube जैसा ऐप, ये होंगे फीचर्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Nov 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
Facebook launched an app for video creators
Facebook Creator App

    Facebook किसी भी सूरत में अपने यूजर्स को किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने नहीं देना चाहता है और इसी कड़ी में उसने यूट्यूब जैसा एक ऐपFacebook Creatorलॉन्च कर दिया है। फेसबुक ने इस ऐप को वीडियो क्रियेटर्स के लिए पेश किया है। दरअसल अभी तक दुनियाभर के वीडियो क्रियेटर्स फेसबुक पर वीडियो शेयर्स करते थे, लेकिन अब उन्हें वीडियो पोस्ट और शेयर करने में आसानी होगी।

    इस ऐप की मदद से वीडियो क्रियेटर्स वीडियो को आसानी से अपडेट कर सकेगे, स्टोरीज अपडेट कर सकेंगे और साथ ही कुछ फीचर्स के साथ लाइव वीडियो भी कर सकेंगे। फेसबुक क्रियेटर्स ऐप खासकर वीडियो बनाने और फेसुबक पेज चलाने वाले यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। वैसे यह ऐप Facebook Mentions ऐप का ही अपग्रेडेड वर्जन है जिसका यूज सेलेब्रिटी करते हैं।

    विज्ञापन

    Facebook Creator ऐप के फीचर्स

    Facebook Creator App
    Facebook Creator App

    इस ऐप में लाइव वीडियो के लिए स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप की मदद से कोई भी वीडियो में कस्टम इंट्रोज और आउटरोज ऐड कर सकते हैं। बता दें कि वीडियो शुरू होने से पहले लोगो के साथ आने वाले विजुअल्स को इंट्रोज और अंत में आने वाले विजुअल्स को आउटरोज कहा जाता है। इस ऐप की मदद से क्रियेटर्स वीडियो में शानदार स्टीक्स, वीडियो फ्रेम भी ऐड कर सकेंगे। हालांकि फिलहाल यह ऐप iOS डिवाइस के लिए उपलब्ध है। जल्द ही इसे एंड्रॉयड डिवाइस के लिए रिलीज किया जाएगा। इसमें एक कमेंट बॉक्स भी होगा जिसमें यूजर्स इंस्टाग्राम या फेसबुक मैसेंजर्स के जरिए डायरेक्ट कमेंट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें