बदला फेसबुक का सुर, कहा- डोनाल्ड ट्रंप ने नफरत वाला पोस्ट किया तो उसे डिलीट करेंगे

विस्तार
कुछ दिन पहले जब ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्ट का फैक्ट चेक किया था जिसके बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ट्विटर की आलोचना की थी लेकिन जैसे-जैसे अमेरिकी चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे जुकरबर्ग के सुर बदल रहे हैं।
कभी एक फैक्ट चेक को लेकर ट्विटर की आलोचना करने वाले फेसबुक ने अब ट्रंप को चेतावनी दे दी है। फेसबुक ने कहा है कि यदि डोनाल्ड ट्रंप उसके प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई जानकारी शेयर करते हैं जो नफरत से लबरेज है या गलत है तो फेसबुक उसे डिलीट कर देगा। फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग आफिसर शेरिल सैंडबर्ग ने कहा कि कंपनी की पॉलिसी सभी के लिए बराबर है, चाहे मामला ट्रंप से जुड़ा ही क्यों ना हो।
बता दें कि साल 2016 में हुए अमेरिकी चुनाव में भी फेसबुक पर दखलअंदाजी के आरोप लगे थे। उसके बाद फेसबुक की काफी आलोचना भी हुई जिसके बाद फेसबुक ने कई कड़े कदम उठाए जिनमें वोटिंग इन्फार्मेशन सेंटर भी शामिल है जिसे पिछले सप्ताह ही पेश किया गया है। वोटिंग इंफॉर्मेशन सेंटर के जरिए अमेरिकी लोगों को वोटिंग के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी।
गौरतलब है कि इसी साल मई में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट को फैक्ट चेक करके गलत बता दिया था जिसके बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ट्विटर की आलोचना की।
मार्क जुकरबर्ग ने कहा, 'मेरा मानना है कि फेसबुक को लोगों द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कही जाने वाली हर बात के लिए न्यायकर्ता नहीं बनना चाहिए। हमारी यूजर पॉलिसी ट्विटर से काफी अलग है। निजी कंपनियों को खासतौर पर ऐसा नहीं करना चाहिए।' जुकरबर्ग ने ये बातें फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कही है।
वहीं इस विवादित फैक्ट चेकिंग पर ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने कहा है कि उनका प्लेटफॉर्म यूजर्स द्वारा चुनावों के बारे में साझा किए गए गलत या विवादित जानकारी को लेकर फैक्ट चेकिंग जारी रखेगा। डोर्सी ने ट्वीट करके कहा, 'यह हमें "सत्य का मध्यस्थ" नहीं बनाता है। हमारा इरादा विरोधी बयानों की सच्चाई बताने का है ताकि लोग यह तय कर सकें कि क्या गलत है और क्या सही। हमारे के लिए पारदर्शिता अधिक महत्वपूर्ण है।'
- World Photography Day 2020: स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करते समय ये टिप्स करेंगे मदद, बना देंगे स्मार्ट फोटोग्राफर!
- World Photography Day 2020: देखें स्मार्टफोन से क्लिक की गईं 20 बेहतरीन तस्वीरें
- TikTok को खरीदने में Oracle ने भी दिखाई दिलचस्पी, इन चार देशों का कारोबार संभाल सकती है
- भारत में लॉन्च होने जा रहा है यह शानदार Nokia 5.3 स्मार्टफोन, इसकी कीमत और जबरदस्त फीचर्स बना देंगे दीवाना