फेसबुक लाइव में गलती से लगा कैट फिल्टर, बिल्ली की तरह नजर आए पाकिस्तानी मंत्री

प्रदीप पांडे
नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Sat, 15 Jun 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Cat filter used by Pakistan ministers live broadcast goes viral
कैट फिल्टर - फोटो : social media

    सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही जिसमें पाकिस्तान के एक मंत्री बिल्ली के मास्क के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल संवाददाता सम्मेलन के दौरान फेसबुक लाइव में गलती से कैट फिल्टर लग जाने से मंत्री बिल्ली के जैसे नजर आने लगे।

    लाइव के बाद मंत्री की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और लोग तरह-तरह के कॉमेंट करने लगे। डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के सूचना मंत्री शौकत युसूफजई और उनके मंत्रियों के बिल्ली के कान और मूंछ लगी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    विज्ञापन

    यह संवाददाता सम्मेलन प्रांतीय विधानसभा के हाल ही में लिए गए फैसलों के बारे में थे लेकिन गलती से कैट फिल्टर लग जाने की वजह से इंटरनेट पर इन मंत्रियों की तस्वीरों में लोग ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने युसूफजई के बारे में कहा कि वह बिल्ली के कान वाली तस्वीर के साथ काफी क्यूट दिख रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें