आ रही है KISS TECHNOLOGY, सेकेंडों में होगा डाटा ट्रांसफर

अभी तक आप ब्लूटूथ, डाटा केबल के जरिए एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में डाटा ट्रांसफर कर रहे हैं लेकिन जल्द ही आप डिवाइस को एक दूसरे में टच करके एचडी कंटेंट ट्रांसफर कर सकेंगे। दरअसल सैमसंग, फॉक्सकॉन और इंटेल एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं जिसका नाम किसKISS TECHNOLOGYहै। इसके जरिए डिवाइस को टच करके डाटा ट्रांसफर किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी A5 औरA7 की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती
कैसे काम करेगी KISS TECHNOLOGY ?

रिपोर्ट के मुताबिक KISS TECHNOLOGY के जरिए हाईस्पीड डाटा ट्रांसफर किए जा सकेंगे, वह भी बिना कनेक्टर की मदद से। इसके जरिए आपको सिर्फ दोनों KISS इनेबल डिवाइस को आपस में टच करना होगा और आपका डाटा ट्रांसफर हो जाएगा।
दरअसल इस तकनीक को सैमसंग, फॉक्सकॉन और इंटेल विकसित नहीं कर रही हैं, बल्कि Keyssa नाम की कंपनी से इस टेक्नोलॉजी का पेटेंट लेने की तैयारी कर रही है। बता दें कि Keyssa ने ही किस टेक्नोलॉजी का इजाद किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में सैमसंग और फॉक्सकॉन के स्मार्टफोन को इन टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है।