GST के नियमों को समझाएगा जियो जीएसटी, जानें फीचर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jul 2017 05:30 PM IST
Reliance Jio Launched JioGst app
JioGst

    1 जुलाई से देश में गुड्स एंड सर्विस टैक्स लागू हो गया है, लेकिन कई लोगों की शिकायत है कि उन्हें जीएसटी के नियम समझ नहीं आ रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्हें जीएसटी समझ नहीं रहा है तो आपके लिए रिलायंस जियो ने जियो जीएसटी नाम से एक सॉफ्टवेयर लॉन्च कर दिया है।

    क्या है जियो जीएसटी और क्या हैं इसके फायदे?

    jiofi
    jiofi

    सबसे पहले बता दें कि जियो जीएसटी सॉफ्टवेयर छोटे कारोबारियों के लिए है। यह सॉफ्टवेयर उन कारोबारियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा जिनकी सालाना टर्नओवर 75 लाख से कम है। इसकी किट की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।

    इस किट में जियोफाई राउटर, जीएसटी सॉफ्टवेयर, बिलिंग ऐप मिलेंगे। जियोफाई डिवाइस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 24 जीबी डाटा 1 साल के लिए मिलेगा। इस किट के साथ मिलने वाले सॉफ्टवेयर की मदद से जीएसटी के आंकडों को रिकॉर्ड के तौर पर रखने, जीएसटी रिटर्न भरने और जीएसटी के नियमों को समझने में मदद मिलेगी।

    और पढ़ें...