लगातार 9वें महीने जियो की बादशाहत बरकरार, 4जी डाउनलोड स्पीड में फिर से नंबर 1

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Dec 2017 12:35 PM IST
Reliance Jio Again to in 4G Downloading speed in Trai’s MySpeed Test
Jio

    दूरसंचार नियामक ट्राई की नई रिपोर्ट के मुताबिक 4जी डाउनलोड स्पीड के लिहाज से सितंबर महीने में रिलायंस जियो एक बार फिर शीर्ष पर रही। अपने पिछले रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए, 21.9 MBPS 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो ने नया कीर्तिमान बनाया। गौरतलब है कि यह लगातार नौवां महीना है जब रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड में टॉप किया है। अगस्त महीने के मुकाबले सिंतबर महीने में जियो को छोड़ बाकि सभी टेलीकॉम कंपनियों की 4जी स्पीड में कमी देखी गई वहीं जियो की इंटरनेट स्पीड में सुधार दिखा।

    7.5 MBPS रही एयरटेल की स्पीड

    Jio TRAI SPEED
    Jio TRAI SPEED

    रिलायंस जियो के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड सितंबर माह में 21.9 MBPS रही जो एक महीने पहले 18.4 MBPS थी। यानि रिलायंस जियो की स्पीड में लगभग 3.5 MBPS की जबर्दस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। ट्राई के आकंड़ों के अनुसार सिंतबर महीने में भारती एयरटेल के नेटवर्क पर डाउनलोड घटकर स्पीड 7.5 MBPS रह गई। जो अगस्त माह में 8.5 MBPS थी। इंडस्ट्री मानकों के हिसाब से यह बड़ी गिरावट है। 4जी डाउनलोड स्पीड के मोर्चे पर एयरटेल चौथे स्थान पर रही।

    ये भी पढ़ेंः Vodafone सिर्फ 79 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा

    इस दौरान वोडाफोन दूसरी सबसे तेज़ मोबाइल नेटवर्क कंपनी रही जिसके नेटकर्व पर डाउनलोड स्पीड 8.7 MBPS आंकी गई। वहीं आइडिया 8.6 MBPS स्पीड के साथ तीसरे स्थान पर रही। इन दोंनो कंपनियों का प्रदर्शन अपने ही अगस्त माह के प्रदर्शन के मुकाबले कमजोर रहा। इससे पिछले महीने अगस्त में वोडाफोन की डाउनलोड स्पीड 9.0 MBPS रही थी। वहीं आइडिया के नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 8.7 MBPS थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें