राहत: तीन घंटे तक ठप रहने के बाद ट्विटर की सेवा फिर से शुरू, डेस्कटॉप यूजर्स को हो रही थी दिक्कत

प्रशांत कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रशांत कुमार
Thu, 01 Jul 2021 10:17 AM IST
सार

कुछ यूजर की शिकायत है कि वो किसी का प्रोफाइल नहीं देख पा रहे तो वहीं कुछ यूजर्स का आरोप है कि वीडियो अपलोड नहीं हो रहा। ज्यादातर शिकायत डेस्कटॉप और लैपटॉप इस्तेमाल करने वालों की है। हालांकि, मोबाइल वर्जन पर ये सही काम कर रहा है।

Twitter Down: Thousands of Users are Facing Problem Using Twitter in Laptop Desktop
ट्विटर - फोटो : social media

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की सेवाएं एक बार फिर से ठप हो गई हैं। ट्विटर के डेस्कटॉप यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। कई यूजर्स ने पेज लोड ना होने की तो कईयों ने साइट ना खुलने की शिकायत की है। डाउनडिटेक्टर और ट्विटर ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। डाउनडिटेक्टर पर अभी तक करीब 8 हजार यूजर्स शिकायत कर चुुके हैं। ट्विटर ने कहा है कि कई यूजर्स के लिए सेवा शुरू हो गई है लेकिन अभी भी कईयों को दिक्कत हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए टीम काम कर रही है। ट्विटर के डाउन होने से भारत समेत कई देशों के यूजर्स परेशान हैं।

    अपडेट: ट्विटर की सेवा अब शुरू हो गई है। ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की है।

    मोबाइल वर्जन पर कर रहा काम

    आउटेज मॉनिटर करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, 1 जुलाई की सुबह से ही बड़ी संख्या में यूजर्स की शिकायतें मिल रही है। उपयोगकर्ताओं का कहना है कि ट्विटर सही से काम नहीं कर रहा है। कुछ यूजर की शिकायत है कि वो किसी का प्रोफाइल नहीं देख पा रहे तो वहीं कुछ यूजर्स का आरोप है कि वीडियो अपलोड नहीं हो रहा। ज्यादातर शिकायत डेस्कटॉप और लैपटॉप इस्तेमाल करने वालों की है। हालांकि, मोबाइल वर्जन पर ये सही काम कर रहा है।

    फरवरी में डाउन हुआ था ट्विटर

    बता दें कि इससे पहले इसी साल फरवरी में Twitter भारत में ठप हुआ था। उस दौरान मोबाइल एप के साथ-साथ डेस्कटॉप वर्जन में भी दिक्कत आई थी। उस दौरान Twitter के ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी एंड्रॉयड और डेस्कटॉप यूजर्स को हुई थी, हालांकि करीब एक घंटे तक ठप होने के बाद सेवा फिर से शुरू हो गई थी।

    और पढ़ें...