WhatsApp पर किसी की शिकायत करने के लिए अब देना होगा चैट का सबूत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Nov 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp will ask for chat messages as proof when you report a contact
WhatsApp Update - फोटो : wabetainfo

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) अब एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो कि बड़े काम का है। व्हाट्सएप पर फिलहाल किसी की शिकायत करने के लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन नए अपडेट के बाद किसी कॉन्टेक्ट की शिकायत करने के लिए आपको सबूत के तौर पर चैट देना पड़ेगा। WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के 2.20.206.3 बीटा वर्जन पर हो रही है।

    व्हाट्सएप बिजनेस और सामान्य यूजर्स को यदि कोई मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है या फालतू कॉमेंट कर रहा है तो अब उसकी शिकायत करने के लिए हाल के चैट का स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप के साथ शेयर करना होगा। कुल मिलाकर मामला यह है कि पहले लोग आपसी दुश्मनी के कारण बिना की सबूत के शिकायत कर देते थे लेकिन अब सबूत देना होगा।

    विज्ञापन

    WhatsApp के नए फीचर के बार में Wabetainfo ने जानकारी दी है। किसी कॉन्टेक्ट की शिकायत के साथ सबूत के तौर पर दिए गए स्क्रीनशॉट की जांच करेगा और फिर एक्शन लेगा। नए फीचर को elaborates your report considering several factors नाम दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप इस बात की भी जांच करेगा कि किसी खास नंबर को लेकर कितने लोगों ने शिकायत की है। यदि कंपनी को किसी खास नंबर को लेकर कई शिकायतें मिलती हैं तो वह उस कॉन्टेक्ट के खिलाफ एक्शन लेगी और यहां तक कि उस नंबर को ब्लैकलिस्ट में भी शामिल करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें