अब आप फेसबुक पर शेयर कर सकेंगे WhatsApp स्टेटस, ये है तरीका

दिग्गज इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने अपने यूजर्स के लिए स्टेटस फीचर को अपडेट किया है। अब यूजर्स नए फीचर के जरिए सीधा व्हाट्सएप के स्टेटस को फेसबुक पर साझा कर सकेंगे। लंबे समय से व्हाट्सएप इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। यूजर्स फेसबुक स्टोरी की तरह व्हाट्सएप के स्टेटस को शेयर कर पाएंगे और ये स्टेटस 24 घंटे तक वॉल पर उपलब्ध रहेंगे। व्हाट्सएप के स्टेटस को कई बार शेयर किया जा सकेगा। आइए जानते हैं कैसे व्हाट्सएप स्टेटस को फेसबुक पर करें शेयर.......
1. सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सएप ओपन करना होगा।
2. अब स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद स्टेटस अपडेट को क्रिएट करना होगा।
4. आपका स्टेटस नया या पुराना है, तो उसके अनुसार आपको दो विकल्प मिलेंगे।
1. अगर आपका स्टेटस नया है, तो आप माय स्टेटस पर जाकर शेयर-टू-फेसबुक पर क्लिक करें।
2. Allow पर क्लिक करने के बाद फेसबुक का एप ओपन हो जाएगा।
3. अब फेसबुक में जिनके साथ आप स्टेटस शेयर करना चाहते है, उनको चुने और Share Now पर क्लिक करें।
1. पुराना स्टेटस शेयर करने के लिए आपको माय स्टेटस में मोर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
2. इसमें आपको सामने तीन डॉट दिखाई देंगे, जिनमें से आप शेयर टू फेसबुक पर क्लिक करें।
3. इतना करने के बाद फेसबुक एप ओपन हो जाएगा।
4. इनमें जिन लोगों के साथ आप स्टेटस शेयर करना चाहते है, उनको Select करें।
5. इतना करने के बाद शेयर नाऊ पर क्लिक करें, जिससे आपका स्टेट्स शेयर हो जाएगा।
बता दें कि आपका व्हाट्सएप स्टेटस डिलीट हो जाता है, तो तब भी यह स्टोरी फेसबुक पर रहेगी। वहीं, फेसबुक के यूजर्स को आपका व्हाट्सएप स्टेटस स्क्रीनशॉट की तरह दिखाई देगा। लेकिन आप लिंक वाले व्हाट्सएप स्टेटस को फेसबुक पर शेयर करते हैं, तो वह बिल्कुल दिखाई नहीं देगा।
- अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट करें ये दो लोकप्रिय एप्स, 15 लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं डाउनलोड
- हिंदी दिवस: किसी भी भाषा का हिंदी में करें अनुवाद, ये मोबाइल एप आएंगे काम
- Samsung ने दिव्यांगों के लिए लॉन्च किया यह एप, जानें इसकी खूबियां
- सावधान: इन 24 एंड्रॉयड एप में है खतरनाक वायरस, अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट करें