Meta AI: WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, मेटा एआई को भेज सकेंगे वॉयस मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Aug 2024 10:24 AM IST
सार

नए अपडेट के बाद यूजर्स को Meta AI के बटन के साथ वॉयस मैसेज का भी इंटरफेस दिखेगा जिस पर क्लिक करके यूजर्स वॉयस मैसेज के जरिए भी मेटा एआई से सवाल पूछ सकेंगे। वॉयस मैसेज का जवाब मेटा एआई टेक्स्ट में देखा।

विज्ञापन
WhatsApp for Android Reportedly Testing Voice Messages Feature for Meta AI
Meta AI - फोटो : Meta

    विस्तार

    WhatsApp में एक बड़ा अपडेट आने वाला है जिसके बाद मेटा एआई से यूजर्स वॉयस मैसेज के जरिए बातें कर सकेंगे। WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट मेटा एआई को WhatsApp, फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के लिए जारी किया है।

    Meta AI फिलहाल यूजर्स के टेक्स्ट मैसेज का रिप्लाई करता है लेकिन नए अपडेट के बाद वॉयस मैसेज का भी रिप्लाई करेगा। नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। आने वाले सप्ताह में इसका अपडेट जारी हो सकता है।

    विज्ञापन

    WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाले ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एंड्रॉयड के वर्जन 2.24.16.10 पर नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है जो कि बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें